Thu. Mar 28th, 2024
    अमेरिकी लड़ाकू विमान

    अमेरिका का एयरक्राफ्ट बुधवार को हांगकांग के ऊपर मंडराता दिखा है, कुछ दिनों पूर्व अमेरिका के बी-52 बोम्बेर्स का एक जोड़ा विवादित दक्षिणी चीनी सागर के ऊपर देखा गया था। अमेरिका और चीन के मध्य चल रही सैन्य विवादों को अमेरिका की इस गतिविधि ने अधिक बढ़ा दिया है।

    चीन ने अमेरिका से मांग की थी कि दक्षिणी चीनी सागर के निकटवर्ती द्वीपों पर अमेरिका अपनी गतिविधियों को रोक लें। सितम्बर के माह में दक्षिणी चीनी सागर में चीनी का विध्वंशक जहाज, अमेरिकी नौसेना के जहाज के नजदीक आ गया था। अमेरिकी नौसेना ने इस कृत्य को बेहद असुरक्षित और गैर पेशेवर बताया था।

    नौसेना ने कहा कि यह इस कार्य योजना होन्ग कोंग के नागरिकों के साथ तैयार की गयी थी। अमेरिका ने हांगकांग के साथ खेल, सामुदायिक संबंद परियोजना और रीगन जहाज की यात्रा की योजना बनायीं थी। अमेरिकी कमांडर ने कहा कि होन्ग कोंग में हमारी वृद्धि और समृद्धि, इस महत्वपूर्ण इलाके में स्थित सभी देशों को संरक्षण देने के लिए हैं।

    अमरीकी पैसिफिक एयरफ़ोर्स ने कहा कि सोमवार को दक्षिणी चीनी सागर के ऊपर से दो बॉम्बर गुजरे थे, यह सामान्य प्रशिक्षण मिशन था। उन्होंने कहा कि यह मिशन अंतर्राष्ट्रीय कानून पर आधारित है, साथ ही अमेरिका की लम्बे अन्तराल से की गये मुक्त और खुले इंडो पैसिफिक की प्रतिबद्धता पर आधारित है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *