Wed. Apr 24th, 2024
    जे के रोलिंग

    हैरी पॉटर हर बच्चे के बचपन का हिस्सा रह चूका है। बच्चे उसके हर सीजन को एक बार से ज्यादा देख चुके हैं। आपने भी कभी ना कभी उसकी कोई मूवी तो देखी ही होगी। मगर आप जानते हैं कि इसकी लेखिका जेके रोलिंग एक घंटे में कितना कमा लेती हैं?

    ये तो सभी जानते हैं कि सबसे मशहूर बुक सीरीज की लेखिका बहुत अमीर हैं। उनकी कुल मूल्य 480 मिलियन डॉलर हैं। अगर इसे भारतीय रुपया में कहा जाये तो 33,927,219,591.07 रुपए।

    इससे पहले आप अपनी इनकम को देखकर रोये आप इनके प्रति घंटा की कीमत तो जान लीजिये।

    कॉस्मोपॉलिटन ने कुछ रिसर्च किया है और जेके रोलिंग के प्रति घंटे की कीमत निकाली है। ऑनलाइन बुकशॉप वोर्डरी के मुताबिक, जेके रोलिंग एक महीने में 6,190,042 डॉलर यानि 437,514,343.14 कमा लेती हैं। और अगर एक दिन की कमाई की बात की जाये तो वे 203,508 डॉलर यानि 14,385,010.14

    अगर एक घंटे की कीमत निकाली जाये तो आप पाएंगे कि ये यकीनन कई लोगो की मासिक आम कमाई से ज्यादा होगी। एक घंटे में वे 8,480 डॉलर यानि अगर रुपया में बताया जाये तो 599,184.64 कमा लेती हैं।

    अगर इनकी कुल मूल्य को और तोड़ा जाये तो निकल कर आता है कि वे वास्तव में हर मिनट 142 डॉलर यानि 10,034.41 की कमाई कर लेती हैं। एक बात ध्यान में रखने की ये भी है कि अगर उन्होंने 110 मिलियन डॉलर हर साल दान में और जरूरतमंदो की सहायता में नहीं दिया होता तो ये मूल्य और ज्यादा होती।

    आपकी जानकारी के लिए बता दें कि जेके रोलिंग ने जब हैरी पॉटर की कहानी लिखी थी तब कही पब्लिशर्स ने उनकी किताब छापने से मना कर दिया था लेकिन तब 1997 में उनकी किताब द फिलॉस्फर स्टोन मशहूर हुई तो उन्होंने फिर कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा। इन्होने 7 किताबो की सीरीज लिखी जिसपे फ्रैंचाइज़ी फिल्म भी बनी है।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *