Tue. Apr 23rd, 2024
    हैप्पी बर्थडे जेनिफ़र विंगेट: ये 5 कारण बनाते हैं अभिनेत्री को अपने समकालीनों से अलग

    जेनिफर विंगेट टीवी इंडस्ट्री की सबसे खूबसूरत, प्रतिभाशाली और गरिमापूर्ण अभिनेत्रियों में से एक हैं। उन्होंने शुरू से ही, अलग अलग किरदार निभा कर दर्शको के सामने अपनी बहुमुखी प्रतिभा को साबित किया है। उनकी व्यक्तिगत ज़िन्दगी में हलचल मचने के बाद भी, वह एक मजबूत महिला के रूप में खड़ी हुई और सभी लड़कियों के लिए एक रोल मॉडल बन कर उभरी हैं।

    करियर में, अपने शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें बहुत सराहा गया है और उन्होंने बहुत सारे पुरुष्कार भी अपने नाम किये हैं। उनकी सोशल मीडिया फैन फोल्लोविंग बहुत ज्यादा है और फैनस उनसे जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर जानना चाहते हैं। आज चूँकि उनका जन्मदिन है तो आइये हम आपको बताते हैं ऐसे 5 कारण जो बनाते हैं उन्हें अपने समकालीनों से अलग-

    एक्सपेरिमेंटल 

    jennifer

    जब मासूम सी दिखने वाली जेनिफ़र ने सीरियल ‘बेहद’ में माया का नकारात्मक किरदार निभाया तो सब उनके प्रदर्शन को देख कर चौक गये थे। उन्होंने जिस तरह से वो कठिन किरदार निभाया, वह वाकई तारीफ के लायक था। जेनिफ़र ने उस पाथ-ब्रेकिंग किरदार को निभाने के लिए तुरंत हां कह दिया था। उनके किरदार को आज तक सराहा जाता है और ऐसी खबरें हैं कि जल्द ‘बेहद 2’ भी आने वाला है।

    सही समय पर सही किरदार 

    jenifer

    आज के दौर में, सही समय पर सही शो को साइन करना बहुत जरूरी हो गया है। कई बार ऐसा होता है कि अभिनेता काम करने के चक्कर में किसी भी प्रस्ताव को स्वीकार कर लेते हैं तो कभी कभी ऐसा होता है कि अभिनेता पूरी ज़िन्दगी सही प्रोजेक्ट की तलाश में ही रहते हैं। जेनिफ़र ने ‘बेहद’ के कुछ समय बाद ही ‘बेपनाह’ चुना और उनके दोनों किरदार एक-दूसरे से बहुत अलग थे। ‘बेपनाह’ के खत्म होने के बाद, अभिनेत्री ने थोड़ा इंतज़ार किया और अब जल्द वेब सीरीज ‘कोड एम’ में नज़र आने वाली हैं।

    चुनौतियों को गले लगाना 

    jen

    जेनिफ़र को आपने हर तरह के किरदार निभाते हुए देखा होगा- शर्मीली घरेलु लड़की से लेकर बोल्ड और खतरनाक लड़की तक। अपने लम्बे करियर में उन्होंने काफी चुनौतीपर्ण किरदार निभा कर इंडस्ट्री में अपना ओहदा और बढ़ा लिया है। इसलिए हर निर्माता उनके साथ काम करना चाहता है। जैसे आखिरी शो ‘बेपनाह’ में प्यार से भरी सीधी लड़की बनने के बाद, अब वह ‘कोड एम’ में एक आर्मी ऑफिसर के किरदार में दिखाई देंगी।

    एक सकारात्मक व्यक्तित्व 

    jen

    उनका करियर कितना भी शानदार क्यों न रहा हो लेकिन व्यक्तिगत ज़िन्दगी में उन्हें तलाक जैसी चीजों से भी गुजरना पड़ा है मगर अभिनेत्री इन सब के बीच मजबूती से बाहर निकली और अपने साथ साथ अपने आसपास के लोगो को भी सकारात्मकता से भर दिया। आपने कभी उन्हें किसी विवाद में या किसी लड़ाई में उलझते हुए नहीं देखा होगा और वह बाकि अभिनेत्रियों से विपरीत, अपनी ही अलग दुनिया में रहती हैं।

    दिखावे की दुनिया में अपनी अलग पहचान 

    jennifer

    जेनिफ़र कितनी खूबसूरत और हॉट हैं ये तो सब जानते हैं। लेकिन ये तो आप भी मानेंगे कि वह बाकि अभिनेत्रियों से बहुत अलग हैं। उनका खाली समय उनके परिवार और दोस्तों के साथ ही होता है और जो भी उनसे मिलता है, वो उनका फैन बन जाता है। उन्होंने पेशेवर ज़िन्दगी के साथ साथ व्यक्तिगत ज़िन्दगी में भी कई स्टैण्डर्ड सेट किये हैं।

    https://www.instagram.com/p/BWpsUsOlc3p/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *