Sat. May 18th, 2024
jairam thakur

शिमला, 26 जुलाई (आईएएनएस)| हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध के नायकों की वीरता को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, “हिमाचल के सैनिकों ने भी कारगिल की लड़ाई में महत्वपूर्ण योगदान दिया था।”

उन्होंने राज्य के दो सैनिकों- कैप्टेन विक्रम बत्रा और कैप्टेन सौरभ कालिया की तस्वीरें पोस्ट की।

भारतीय सेना ने शुक्रवार को कारगिल युद्ध की 20वीं वर्षगांठ मनाई।

जम्मू एवं कश्मीर में कारगिल की बफीर्ली चोटियों पर भारत और पाकिस्तान ने मई-जुलाई 1999 में एक संक्षिप्त युद्ध लड़ा था।

भारत ने पाकिस्तानी सेना द्वारा कब्जा की गई सभी चौकियों को वापस ले लिया था।

इस लड़ाई में भारत के 527 सैनिक शहीद हो गए, जबकि पाकिस्तान के लगभग 700 लोगों की मौत हुई थी।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *