Sat. Apr 20th, 2024
    योगी आदित्यनाथ, हिमाचल प्रदेश, कांग्रेस

    यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हिमाचल प्रदेश में होने वाले चुनावो में सभाए कर रहे है। योगी ने कांग्रेस पर आक्रमण करते हुए कहा कि कांग्रेस ने देव भूमि(हिमाचल प्रदेश) को अपराध भूमि में तब्दील कर दिया है। योगी ने हिमाचल प्रदेश की जनता से माफिया राज ख़त्म कर भाजपा को वोट देने की अपील की है।

    कांग्रेस पर वार

    उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस पर वार करते हुए कहा कि देश और देश के अन्य राज्यों की तरह भाजपा हिमाचल प्रदेश के चुनाव में कांग्रेस का सफाया कर देगी। योगी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश के विकास को बाधित किया है। यूपी मुख्यमंत्री ने हिमाचल प्रदेश में जनसभा में केंद्र में कांग्रेस के कार्यकाल पर सवाल दागे। योगी ने कांग्रेस पर घोटालो का आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में 12 लाख करोड़ का घोटाला हुआ है।

    उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने नाहन की रेणुका जी में रैली के दौरान हिमाचल प्रदेश की सरकार पर हमला किया था। योगी ने स्थानीय बीजेपी प्रत्याशी बलबीर चौहान के समर्थन में चुनावी सभा की और कहा कि देवभूमि हिमाचल प्रदेश में माफिया राज पूरी तरह से सक्रिय है।

    हिमाचल की चुनावी गणित

    हिमाचल प्रदेश में चुनाव 9 नवम्बर को होने है, इन चुनावो के परिणाम गुजरात विधानसभा चुनाव के साथ 18 दिसम्बर को आएंगे। इस चुनाव में कुल 349 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। हिमाचल प्रदेश में सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस और विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी ने सभी 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है। इस चुनाव में माकपा 16 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। सबसे ज्यादा प्रत्याशी की बात करे तो धर्मशाला से सबसे ज्यादा 12 उम्मीदवार मैदान में आमने सामने है। वहीं कारसोंग(एससी) में 10 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है।