Fri. Mar 29th, 2024
    हिमाचल प्रदेश चुनाव

    हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रैली को सम्बोधित किया है। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को लेकर हमला बोला है। उन्होंने कहा की कांग्रेस दल बदलने वालो के साथ चुनाव लड़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह पर भ्रष्टाचार का आरोप है। उन्होंने आगे कहा कि अन्याय करने वालों को जनता भस्म कर देती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस की सड़ी हुई मानसिकता दीमक की तरह है। कांग्रेस पार्टी इस चुनाव में सूक्ष्मदर्शी से भी नहीं दिखाई दे रही है। कांग्रेस आने वाले कई सालों तक कांग्रेस दूरबीन से भी नहीं नजर आएगी। कांग्रेस ने जनता के साथ धोखा किया है, इसीलिए जनता कांग्रेस को अब भस्म कर देगी। कांग्रेस ने हार मान ली है तभी तो कांग्रेस के बड़े नेता हिमाचल प्रदेश के चुनाव में नजर नहीं आ रहे है। कांग्रेस ने मैदान छोड़ दिया है। पीएम ने आगे हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस का चरित्र ऐसा है कि शिलान्यास के पत्थरों का भी पता नहीं है। हवाओं का रुख किस तरफ है यह जनता जानती है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि मैं भ्रष्टाचार से लड़ रहा हूं, तो वह लोग परेशान हो रहे है। जिन्हें लुटने की आदत थी, वह परेशान हो रहे है। पीएम मोदी ने आगे कहा, “ये लोग 8 नवम्बर को नोटबंदी के एक साल पूरा होने पर काला दिवस मनाएंगे। लेकिन मैं पटेल का चेला हूं, विपक्ष से डरने वाला नहीं हूं। अपने पुतले जलाने वालों से नहीं डरूंगा।”

    प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि कांग्रेस पार्टी की सोच सड़ी हुई है। उन्होंने आगे कहा कि आने वाले पीढ़ियों में भी वही सोच आगे जानी वाली है। पीएम ने आगे कहा कि कांग्रेस को जब तक सजा नहीं दी जायेगी तब तक वह सुधरने वाली नहीं है। प्रधानमंत्री ने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में दीमक लगी हुई है, जिसे जड़ों तक साफ करना होगा तभी हिमाचल प्रदेश का विकास संभव होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि हिमाचल प्रदेश को बिमारियों से दूर रखने के लिए कांग्रेस रूपी दीमक को हिमाचल प्रदेश की जड़ों से उखाड़ फेंकने की जरुरत है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि अगर कांग्रेस सोचती है कि नरेंद्र मोदी के पुतले फूंकने से मोदी डर जाएगा तो यह कांग्रेस की गलतफहमी है। मोदी भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहेगा। पीएम मोदी ने आगे हिमाचल प्रदेश की जनता से अपील करते हुए कहा कि मैं इस चुनाव में हिमाचल प्रदेश की जनता से अपील करता हूं कि हमें तीन चौथाई बहुमत देकर विजयी बनाये।