Tue. Apr 23rd, 2024

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रचार प्रसार के लिए सभी राजनीतिक दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। 9 नवम्बर को होने वाले चुनावो में सभी दलों ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है। हिमाचल प्रदेश में मुख्य रूप से कांग्रेस और बीजेपी में लड़ाई है। लेकिन इस चुनाव में अन्य दल भी अपना हाथ आजमा रहे है। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस और बीजेपी के अलावा सीपीआई(एम), बसपा, जेडीयू और सपा भी चुनावी दंगल में उतरी है।

    कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारक

    कांग्रेस हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में कुल 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी हैं। कांग्रेस के मोतीलाल वोरा ने निर्वाचन आयोग को कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची दी थी। कांग्रेस द्वारा दी गई स्टार प्रचारकों की इस सूची में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गाँधी, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गाँधी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह, कांग्रेस के नेता गुलाम नबी आज़ाद, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और कांग्रेस के अन्य नेताओ का नाम है।

    कांग्रेस, हिमाचल प्रदेश चुनाव
    कांग्रेस के हिमाचल प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारक

    कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची

    • सोनिया गाँधी
    • राहुल गाँधी
    • डॉ. मनमोहन सिंह
    • सुशिल कुमार शिंदे
    • गुलाम नबी आज़ाद
    • अम्बिका सोनी
    • वीरभद्र सिंह
    • आनंद शर्मा
    • कैप्टन अमरिंदर सिंह
    • सुखविंदर सिंह सुखु
    • शीला दीक्षित
    • भूपेंद्र सिंह हुड्डा
    • हरीश रावत
    • कुमारी शैलजा
    • भंवर जितेंद्र सिंह
    • ज्योतिरादित्य सिंधिया
    • सचिन पायलट
    • रणदीप एस. सुरजेवाला
    • राज बब्बर
    • रंजीत रंजन
    • प्रमोद तिवारी
    • प्रताप सिंह बाजवा
    • सुनील जाखड़
    • मनीष तिवारी
    • नवजोत सिंह सिद्धु
    • अमरिंदर सिंह राजा बरार
    • विजय इंद्र सिंगला
    • गौरव गोगोई
    • सुष्मिता देव
    • गुलाम अहमद मीर
    • अशोक तंवर
    • जी.एस. बली
    • कौल सिंह ठाकुर
    • कुलदीप शर्मा
    • प्रीतम सिंह
    • चरणजीत सिंह छन्नी
    • मनप्रीत सिंह बादल
    • मदन लाल शर्मा
    • जयवीर शेरगिल
    • कैलाशो सैनी

    भाजपा के पास स्टार पावर ज्यादा

    हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भाजपा सभी 68 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने निर्वाचन आयोग को भारतीय जनता पार्टी की और से हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रसार करने वाले स्टार प्रचारकों की लिस्ट भेज दी है। भाजपा नेता ने इस लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित कुल 40 नाम भेजे है। भारतीय जनता पार्टी द्वारा भेजी गयी इस लिस्ट में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, गृहमंत्री राजनाथ सिंह, विदेशमंत्री सुषमा स्वराज, वित्तमंत्री अरुण जेटली, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य लोग इस चुनाव में भाजपा का प्रचार करेंगे।

    भाजपा, हिमाचल प्रदेश चुनाव
    भाजपा के हिमाचल प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारक

    भाजपा के स्टार प्रचारकों की सूची

    • नरेंद्र मोदी
    • अमित शाह
    • राजनाथ सिंह
    • अरुण जेटली
    • नितिन गडकरी
    • सुषमा स्वराज
    • रामलाल जी
    • जगत प्रकाश नड्डा
    • थावरचंद गहलोत
    • स्मृति ईरानी
    • उमा भारती
    • शिवराज सिंह चौहान
    • मनोहर लाल खट्टर
    • योगी आदित्यनाथ
    • त्रिवेंद्र सिंह रावत
    • डॉ निर्मल सिंह
    • जनरल वीके सिंह
    • विजय सांपला
    • मंगल पांडेय
    • मनोज तिवारी
    • सतपाल महाराज
    • सतपाल सिंह सत्ती
    • प्रेम कुमार धूमल
    • शांता कुमार
    • अनुराग ठाकुर
    • वीरेंदर कश्यप
    • राम स्वरुप शर्मा
    • संबित पात्रा
    • पवन राणा
    • चंद्र मोहन ठाकुर
    • राम सिंह
    • प्रवीण शर्मा
    • रश्मिधर शुद
    • गणेश दत्त
    • संदीपनी भारद्वाज
    • उत्तम चौधरी
    • डॉ. सिकंदर कुमार
    • सूरत नेगी
    • मोहम्मद राजबली
    • विशाल चौहान

    सीपीआई(एम) भी करेगी 14 सीटों के लिए प्रचार

    कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ़ इंडिया (मार्क्सिस्ट) ने भी हिमाचल प्रदेश के चुनाव के लिए अपने प्रचारकों की सूची जारी की है। सीपीआई(एम) हिमाचल प्रदेश में 68 सीटों में से 14 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इस चुनाव प्रसार के लिए उन्होंने अपने प्रचारकों की लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी के महासचिव सीताराम येचुरी ने निर्वाचन आयोग को हिमाचल प्रदेश चुनाव में पार्टी का प्रचार करने वाले 19 लोगो की सूची सौंपी। हिमाचल प्रदेश में सीपीआई(एम) के लिए प्रचार करने वालों में सीताराम येचुरी, प्रकाश करात, वृंदा करात और अन्य का नाम सम्मिलित है।

    सीपीआईएम, हिमाचल प्रदेश
    सीपीआईएम के हिमाचल प्रदेश चुनाव के स्टार प्रचारक

    सीपीआई(एम) के प्रचारकों की सूची

    • सीताराम येचुरी
    • प्रकाश करात
    • वृंदा करात
    • सुभाषिनी अली
    • मोहम्मद सलीम
    • ए विजयराघवन
    • मोहम्मद युसूफ तारिगामी
    • सुरेंद्र मालिक
    • ओंकार शाद
    • विजय मिश्रा
    • चरण सिंह विर्दी
    • बादल सरोज
    • टीकेन्द्र पंवार
    • प्रेम गौतम
    • कश्मीर सिंह ठाकुर
    • विजेंद्र मेहरा
    • संतोष कपूर
    • फाल्मा चौहान
    • जयवंती

    हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में जेडीयू, बसपा और सपा भी इस चुनावी रण में है। बहुजन समाजवादी पार्टी हिमाचल प्रदेश में अपने 42 उम्मीदवारों को विधानसभा के चुनावी दंगल में उतारा है। इसके लिए अभी तक बसपा ने अपने प्रचारकों की लिस्ट निर्वाचन आयोग को नहीं सौंपी है। समाजवादी पार्टी हिमाचल प्रदेश के में केवल एक सीट पर चुनाव लड़ रही है। उसके लिए समाजवादी पार्टी ने अपने 20 प्रचारकों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है। जेडीयू ने भी शरद यादव सहित 20 लोगों की सूची निर्वाचन आयोग को भेजी है।