Sat. Apr 20th, 2024

    हिमाचल प्रदेश में चुनाव प्रचार समाप्त हो चुके है। इन चुनावों में महिला उम्मीदवारों की संख्या पुरुष उम्मीदवारों के मुकाबले कई गुना कम है। हिमाचल प्रदेश में कुल 338 उम्मीदवार मैदान में है। इसमें पुरुष उम्मीदवारों की संख्या 319 हैं, वहीं महिला उम्मीदवारों की संख्या महज 19 है। हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनावों में महिला उम्मीदवारों की संख्या कुल संख्या के 6 प्रतिशत से भी कम है।

    हिमाचल प्रदेश के चुनाव में महिला उम्मीदवारों की संख्या

    हिमाचल प्रदेश के इस चुनाव में महिला उम्मीदवारों की बात करें तो लोक गठबंधन पार्टी की तरफ से 29 प्रतिशत महिलाएं इस चुनाव में हैं। वहीं राष्ट्रीय आजाद मंच और स्वाभिमान पार्टी से क्रमशः 25 और 14 प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव में है। राष्ट्रीय पार्टियों की बात करें तो बीजेपी ने 9 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। बसपा ने 7 प्रतिशत और कांग्रेस ने 4 प्रतिशत महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। वहीं सीपीआई की बात करें तो उसने एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है।

    हिमाचल प्रदेश के चुनाव में दल-वार में महिला उम्मीदवारों की संख्या-1

    हिमाचल प्रदेश में भाजपा और कांग्रेस दोनों दल 68 सीटों पर विधानसभा चुनाव लड़ रहे है। भाजपा ने इस चुनाव में 6 महिला उम्मीदवारों को मैदान में उतरा है। वहीं कांग्रेस ने 3 महिला उम्मीदवारों को टिकट दिया है। एक तरफ बीजेपी और कांग्रेस ने 68 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे है। वहीं बहुजन समाज पार्टी ने इस चुनाव में कुल 42 उम्मीदवार उतारे है जिनमे से 3 महिला उम्मीदवार भी इस चुनाव में है।

    चुनाव आयोग के मुताबिक इस चुनाव में 112 निर्दलीय उम्मीदवार है। जिनमे महिला उम्मीदवारों की संख्या 3 है। इस चुनाव में कांग्रेस और भाजपा मुख्या पार्टियां है। इन दोनों पार्टियों के अलावा बसपा 42 सीटों पर लड़ रही है, मार्क्सवादी कम्मुनिस्ट पार्टी (माकपा) 14 सीटों पर, भारतीय कम्मुनिस्ट पार्टी (भाकपा) 3, समाजवादी पार्टी और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (रांकपा) क्रमशः दो और एक सीटों पर चुनाव लड़ रही है।