Fri. Mar 29th, 2024
    हिमांचल प्रदेश,कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी आज हिमांचल प्रदेश जायेंगे। राहुल वहां विधानसभा चुनावों में मिली हार की समीक्षा करने जायेंगे। हाल ही में हुए हिमांचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने पूर्णबहुमत हासिल कर सरकार स्थापित की है। हिमांचल के कुल 68 विधानसभा सीटों में से भाजपा ने 44 पर अपना कब्ज़ा जमा लिया है। वही कांग्रेस पार्टी को केवल 21 सीटें ही मिली है। कांग्रेस यहाँ बुरी तरह विफल रही है। इसके पहले हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 36 सीटें अपनी झोली में डाल सरकार बनाई थी। लेकिन इस बार कांग्रेस हिमांचल में अपने आप को साबित नहीं कर पाई है।

    बता दे कि बीजेपी ने एक बार फिर गुजरात छीन ली है और साथ ही हिमांचल में सत्ता पर काबिज हो गई है। कांग्रेस के लिए बड़ी बात बस इतनी सी है कि गुजरात में वह एक मजबूत विपक्ष के रूप में कार्यरत हो गई है। लेकिन जिस तरह से हिमांचल प्रदेश में अंदेशा लगाया जा रहा था। उस तरह से कांग्रेस का सफाया नहीं हुआ है। चुनावी नतीजों के सामने आते ही कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने कहा कि जनता के निर्णय को कांग्रेस पार्टी स्वीकारती है और दोनों राज्यों में नई सरकार को बधाई देती है। राहुल ने ट्वीट कर कहा, मैं गुजरात और हिमाचल की जनता का मेरे प्रति प्यार दिखाने के लिए तहेदिल से शुक्रिया अदा करता हूँ।

    कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी हिमांचल पहुंचने के बाद अपने पार्टी के विधायकों से मुलाकात करेंगे। बता दे कि इस बार हिमांचल में दो निर्दलीय और एक सीट भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के खाते में गए है। राहुल गांधी शिमला स्थित कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय राजीव भवन में पार्टी के विधायकों, विधानसभा चुनाव के उम्मीदवारों और पार्टी के जिला अध्यक्षों से मुलाकात कर चुनाव में पार्टी के खराब प्रदर्शन का विश्लेषण करेंगे।

    प्रदेश में हार की समीक्षा करने के बाद राहुल गाँधी दोपहर 2 बजे पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक में शामिल होंगे। फिर राहुल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह अर्की और उनके बेटे विक्रमादित्य सिंह से मुलाकात करेंगे। इन दोनों ने हिमांचल विधानसभा चुनाव में शिमला ग्रामीण क्षेत्र से जीत दर्ज करवाई है। लेकिन कांग्रेस को हार का मुखड़ा पहनना पड़ा।