Sat. Apr 20th, 2024
    हाथी जानकारी facts about elephant in hindi

    विषय-सूचि


    हाथी एक ऐसा जानवर है जो अक्सर लोगों को पसंद आता है। आकार में बड़े होते हुए भी, ये शांत स्वभाव के होते हैं। लेकिन अगर इन्हें कोई चीज़ ना पसंद आए, तो गुस्से में वे अपने आस-पास के वातावरण को तहस-नहस कर देते हैं।

    इस लेख में हम हाथियों के विषय में ऐसे तथ्य आपको बताएँगे, जिन्हें जानकर आप जरूर अचंभित रह जायेंगे।

    हाथी से जुड़े तथ्य (facts about elephant in hindi)

    1. हाथी धरती पर रहने वाला सबसे बड़ा जानवर है।
    2. इनका जीवन काल लगभग 70 साल का होता है।
    3. हाथी कूद नहीं सकते हैं।
    4. एक हाथी के दिल का वज़न 20 किलो तक का होता है।
    5. इनका मस्तिष्क सबसे ज़्यादा विकसित है।
    6. एक हाथी की त्वचा 1 इंच मोटी होती है।
    7. इनकी आँखें कमज़ोर हैं, लेकिन सूँघने की शक्ति अद्भुत है।
    8. 16 साल की उम्र में एक हथिनी, बच्चे पैदा कर सकती है, लेकिन चार से ज़्यादा नहीं।
    9. एक गर्भवती हथिनी को अपने बच्छड़े को जन्म देने के लिए लगभग 22 महीने लगते हैं।
    10. हाथी अपने सुरक्षा के लिए, और चीज़ों को उठाने के लिए, अपने दांत का इस्तेमाल करते हैं।
    11. हाथी के सूँड में 40,000 से भी ज़्यादा मसल्स पाए जाते हैं।
    12. हाथी अपने खाने को मुँह में डालने के लिए, और पानी पीने के लिए अपने सूँड का इस्तेमाल करता है।
    13. हाथी भी रोते हैं, खेलते हैं, हँसते हैं, आदि।
    14. हाथी तैर सकते हैं।
    15. बिना कोई आवाज़ किए ही, हाथी चल सकते हैं।
    16. इनके कान बड़े और पतले होते हैं।
    17. जिन चीज़ों को हम इंसान नहीं सुन पाते हैं, वे चीज़ एक हाथी अच्छी तरह से सुन लेता है।
    18. अगर इन्हें कोई इंसान पसंद आ जाए तो, अपने सूँड से ये इनको उठा लेता है।
    19. हाथी के बच्छड़े अपने बदन पर छोटे बालों के साथ पैदा होते हैं। जैसे-जैसे उनकी उम्र बढ़ती है, वैसे-वैसे ये बाल भी कम पड़ जाते हैं।
    20. हाथी के बदन पर जो बाल होते हैं, उसके शरीर में ठंडक लाने के लिए, उसकी मदद करते हैं।
    21. हमारी दादी से भी ज़्यादा झुर्रियाँ, हाथी पर नज़र आते हैं। लेकिन ये उनकी त्वचा को स्वस्थ रखते हैं।
    22. हाथियों के भौहें करीबन 5 इंच की होतीं हैं।
    23. इनका डाइजेशन बहुत ही कमज़ोर है।
    24. इनकी त्वचा बहुत ही संवेदनशील है।
    25. हाथियों में जो मानसिक भावनाएँ होतीं हैं, वे बहुत ही जटिल होतीं हैं।
    26. एक हाथी को अपने परिवार वालों से बेहद लगाव होता है।
    27. एक परिवार में कम से कम 8-100 हाथी होते हैं।
    28. हाथियों की याददाश्त बहुत ही अच्छी होती है।
    29. ये दिन में करीबन 181 किलो का खाना खा लेते हैं।
    30. हाथी शुद्ध शाकाहारी होते हैं।

    हाथियों की और जानकारी (more facts about elephant in hindi)

    1. घास और पत्तों के अलावा, एक हाथी केला और गन्ना जैसा फल भी खाता है।
    2. मौसम के बदलाव के साथ, हाथी भी उचित खाने की खोज में एक जगह से दूसरे जगह जाते हैं।
    3. उन्हें अच्छे से याद होता है कि किस प्रकार का खाना, उन्हें कहाँ मिलेगा।
    4. किसी प्रकार के खतरे को भी टालने के लिए, अक्सर हाथी एक जगह से दूसरे जगह चले जाते हैं।
    5. एक दिन में लगभग 16 घंटों तक, एक हाथी खाता ही रहता है।
    6. जब हाथी खाने की खोज करते हैं, धीरे-धीरे वे अलग अलग प्रकार के बीज वहाँ डाल देते हैं।
    7. एक हाथी दिन में करीबन 151 लीटर पानी पीता है।
    8. जब किसी हाथी की मौत हो जाती है, तब अन्य दूसरे हाथी, इस बात का शोक मनाते हैं। इसलिए कहा जाता है कि हाथी में इंसानों जैसी भावनाएँ होतीं हैं।
    9. इनका एक दाँत करीबन 9 किलो का होता हैं।
    10. इंसानों के मनोरंजन के लिए हाथियों को बहुत तड़पाया जाता है। इस प्रकार को फजान कहते हैं। इस प्रक्रिया में एक हाथी को काफी दिनों तक बाँध कर, उन्हें भूखा रखा जाता है।
    11. हाथी मधुमक्खियों से बहुत ही ज़्यादा डरते हैं।
    12. अगर एक हाथी अपने सूँड को हवा में ऊपर उठाता है, तो इसका मतलब ये है कि वो किसी चीज़ को सूँघ रहा होता है।
    13. हाथी का जन्म अंधेपन से होता है।
    14. इनका जन्म होते ही, ये खड़े रह सकते हैं।
    15. पानी में खेलने से, एक हाथी का शरीर स्वस्थ रहता है।
    16. हाथी अपने पैरों की उंगलियों पर खड़े रहकर चलते हैं।
    17. हाथियों को पानी बहुत पसंद है।
    18. एक हाथी कभी भी गिरे हुए फल नहीं खाता है।
    19. एक हाथी के बच्छड़े का वज़न कम से कम 117 किलो होता है।
    20. पुराने ज़माने में हाथियों को जंग के लिए इस्तेमाल किया जाता था।
    21. भारत में कुछ प्रथाएँ ऐसी होतीं हैं जहाँ हाथी की पूजा की जाती है।
    22. हाथी कई प्रकार के आवाज़ निकाल सकते हैं।
    23. हाथी एक दूसरे को छूकर भी, एक दूसरे के सम्पर्क में रहते हैं।
    24. हाथियों को चूहों से डर नहीं लगता है।
    25. ब्लू वेल, हाथी से भी बड़ा जानवर है।
    26. एक ब्लू वेल के जीभ का वज़न और हाथी का पूरा वज़न, लगभग बराबर होता है।
    27. हाथी मिट्टी को इस्तेमाल करते हुए अपनी त्वचा को धूप की ऊर्जा से बचाता है।
    28. हाथी अपने आप को एक आईने में पहचान सकते हैं।
    29. दुनिया का सबसे बड़ा हाथी करीबन 11793 किलो का था, और उसका कद लगभग 13 फीट था।
    30. एक हाथी, दूसरे हाथी को, 5 मील की दूरी पर सुन सकता है।
    31. हर दिन करीबन 100 हाथी, उनके दाँत के लिए मारे जाते हैं।
    32. इंसानों के अलावा, सिर्फ हाथियों के ठोड़ी होती है।
    33. हाथी दिन में करीबन 2-3 घंटे ही सोते हैं।
    34. एक हाथी, पानी को 12 मील की दूरी पर सूँघ सकता है!

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    One thought on “हाथियों से सम्बंधित रोचक तथ्य और जानकारी”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *