Fri. Apr 19th, 2024
    दुनिया का सबसे विशाल पुल

    हांगकांग और मकाऊ (चीन) को जोड़ने वाले 55 किलोमीटर लम्बे पुल का शिलान्यास आखिरकार इस सप्ताह होने जा रहा है। यह ब्रिज चीनी शहर ज्हुहाई से होकर गुजरता है। सूत्रों के मुताबिक चीनी राष्ट्रपति शी जिंगपिंग ज्हुहाई में इस पुल के उद्घाटन में शामिल होंगे।

    हांगकांग के सरकारी अधिकारीयों के मुताबिक बुधवार से यह ब्रिज आम नागरिकों के लिए खुल जायेगा। 55 किलोमीटर लम्बे इस ब्रिज का उद्घाटन साल 2016 में होने वाला था लेकिन निरंतर इसमें देरी की गई।

    साउथ चाइना मोर्निंग पोस्ट के मुताबिक इस पुल के लिए योजना खुद राष्ट्रपति शी जिनपिंग नें बनाई थी।

    इस ब्रिज का निर्माण चीन के खाड़ी क्षेत्र की जमीन को घेरने की रणनीति तहत हुआ है। चीन ने दक्षिणी चीन का 56500 वर्ग किलोमीटर के इलाके को घेरा है। इसमें मकाऊ और हांगकांग सहित 11 शहर सम्मिलित हैं जिससे 68 मिलियन लोगों के मकान जुड़े हैं।

    बीबीसी के मुताबिक इस ब्रिज के निर्माण से झुआई से होंग कोंग जाने का समय 4 घंटे से घटकर 30 मिनट हो जाएगा। इसके द्वारा यात्रिओं और पर्यटकों के लिए इस इलाके की यात्रा करना अासान हो जायेगा।

    निजी कार चालाक बिना विशेष आज्ञा के हांगकांग के ब्रिज को पार नहीं कर पाएंगे। वाहन चालकों को अपने वाहन होंगकोंग के बंदरगाह पर पार्क करने होंगे।

    यह भी पढ़ें: विश्व का सबसे बड़ा कांच का पुल चीन में आम जनता के लिए खुला

    बंदरगाह से बस या टैक्सी के जरिये वह अपने गंतव्य तक जा सकते हैं। शटल बस की एक यात्रा की कीमत 8-10 डॉलर है। ख़बरों के मुताबिक हांगकांग के ब्रिज के निर्माण में सरकार को आलोचना का सामना भी करना पड़ा था।

    आलोचकों का मानना था कि मकाऊ और ज्हुहाई के अलावा इस पुल को कई अन्य जगहों से जोड़ा जाना चाहिए था। उन्हें डर है कि इस शहर को चीन से आये पर्यटक हड़प लेंगे। साल 2016 में हांगकांग में 56.7 मिलियन पर्यटक आए थे।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *