Thu. Apr 25th, 2024
    स्विट्जरलैंड में छुट्टियाँ मनाने पहुँचे सैफ, करीना और तैमूर

    बॉलीवुड में इन दिनों हर कोई नए साल का स्वागत करने के लिए अपने परिवार के साथ छुट्टियाँ मनाने निकल गया है। नवाब सैफ अली खान और उनकी बेगम करीना कपूर खान इन दिनों स्विट्जरलैंड में अपने बेटे तैमूर के साथ छुट्टियों का आनंद ले रही हैं। उन दोनों की दोस्त नताशा पूनावाला द्वारा साझा की गयी तसवीरें में आप ये साफ देख सकते हैं कि कैसे पटौदी परिवार बर्फ से ढके पहाड़ो का आनंद ले रहे हैं।

    नताशा ने अपने पति और बेटे के साथ करीना, सैफ और तैमूर संग एक तस्वीर साझा की हैं जिसमे वे सभी बर्फ से ढके पहाड़ों में स्कीइंग करते नज़र आ रहे हैं। इस तस्वीर में जहाँ एक तरफ, उनके बेटे सवारी का लुत्फ़ उठाने के लिए तैयार दिख रहे रहे हैं वही दूसरी तरफ तैमुर उनके पीछे खड़े आस पास का नज़ारा देख रहे हैं। और दोनों बच्चो के माता-पिता इस तस्वीर के लिए पोज़ देते नज़र आ रहे हैं। दोनों बच्चे सर्दियों के कपड़ो में ढके हुए बेहद ही क्यूट लग रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Br8A_pYBXs9/?utm_source=ig_web_copy_link

    इसके एक दिन पहले, एक और तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हुई थी जिसमे करीना और सैफ को एक जैसे कपड़ो में देखा गया था। दोनों ने सफ़ेद रंग की जैकेट के साथ एक जैसी डेनिम जीन्स पहनी हुई थी। और तैमुर बारी बारी से दोनों की गोद में पोज़ देते नज़र आये।

    https://www.instagram.com/p/Br5U4UDAZRg/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Br5p_2aDcg7/?utm_source=ig_web_copy_link

    पटौदी परिवार ने हाल ही में, अपने नन्हे बेटे तैमुर का जन्मदिन दक्षिण अफ्रीका में मनाया था। 20 दिसम्बर को जन्मदिन का केक काटने के बाद, वे तीनों अपने परिवार के बाकी सदस्यों के साथ क्रिसमस का त्यौहार मनाने के लिए मुंबई लौट आये। कपूर खानदान द्वारा आयोजित किये वार्षिक दावत में पूरे परिवार को साथ साथ शामिल होते देखा गया।

    https://www.instagram.com/p/BrmtQQ6HsG2/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Brz3F-VB0yM/?utm_source=ig_web_copy_link

    फिल्मों की बात की जाये तो, सैफ बहुत जल्द अपनी हिट वेब सीरीज ‘सेक्रेड गेम्स‘ के दूसरे सीजन की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। वही दूसरी और, करीना ने करण जौहर की बहु-अभिनीत फिल्म ‘तख़्त‘ साईन कर ली है। इस फिल्म में उनके साथ अनिल कपूर, रणवीर सिंह, आलिया भट्ट, विक्की कौशल, भूमि पेडनेकर और जान्हवी कपूर भी मुख्य किरदार में नज़र आयेंगे। वे अगले साल फिल्म ‘गुड न्यूज़’ में भी दिखाई देंगे जिसमे अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और किआरा अडवाणी मुख्य भूमिका निभाएंगे।

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *