Thu. Apr 25th, 2024

    बिग बॉस धारावाहिक के बाद से चर्चा में आए और हमेशा विवादित कारनामों के चलते चर्चा में बने रहने वाले स्वामी ओम का आज निधन हो गया। स्वामी ओम बिग बॉस के पूर्व कंटेस्टेंट थे और बहुत से विवादों में अक्सर घिरे नजर आते थे। बिग बॉस के घर में रहते हुए भी उन्होंने बहुत सी ऐसी हरकतें करी थीं, जिनके बाद से उन्हें विवादास्पद प्रसिद्धि मिली। 3 महीने पहले वे कोरोना से भी पीड़ित रहे। फिलहाल उनकी बॉडी पैरालाइज हो चुकी थी।

    वे बीते कुछ महीनों से काफी ज्यादा बीमार चल रहे थे और दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। खबर है कि उन्होंने अपने घर में ही अंतिम सांस ली है। उनके दोस्तों से पता चला है कि पिछले 15 दिन पहले उनको लकवे यानी पैरालिसिस का अटैक आया था। जिसके बाद से उनकी तबीयत लगातार बिगड़ती जा रही थी। उन्हें चलने फिरने में परेशानी हो रही थी।

    कोरोना से रिकवर होने के बाद भी उनका स्वास्थ्य बिल्कुल ठीक नहीं था। उनके शरीर के आधे हिस्से ने काम करना बंद कर दिया था और आज सुबह उन्होंने अपने निवास स्थान पर आखिरी सांस ली। स्वामी ओम बिग बॉस में आने के बाद से लगातार कुछ न कुछ ऐसा कर रहे थे जिसके बाद उनके नाम को विवादों में घिरता जा रहा था। उन पर सुप्रीम कोर्ट ने ₹10,00,,000 का जुर्माना भी लगाया था।

    बिग बॉस धारावाहिक में रहने के बाद उन्होंने बहुत सी ऐसी बातें कही थी जिन के बाद बहुत लोग उनसे नाराज भी रहने लगे थे। बिग बॉस ने उन्हें खुद अपने घर से एलिमिनेट किया था और बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद भी स्वामी ओम लगातार ऐसे विवादित बयान देते रहे, जिनके कारण उन्हें बहुत सी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था और वे चर्चा में भी बने रहे। वे बिग बॉस के सीजन 10 में देखे गए थे।

    स्वामी ओम को राजनीति में भी काफी दिलचस्पी थी। उनकी मृत्यु की खबर के बाद बिग बॉस के कुछ कंटेस्टेंट और साथ ही और भी कई लोगों ने उनकी फोटो ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी है। स्वामी ओम ने 2019 में दिल्ली से लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा भी की थी। वे अरविंद केजरीवाल की हिंदू विरोधी छवि को लोगों के सामने लाना चाहते थे। साथ ही उन्होंने चुनाव के लिए अपना नामांकन भी किया था। हालांकि वे चुनाव नहीं जीत पाए थे।

    उन पर बहुत सी हरकतों के चलते केस भी दर्ज हो चुके हैं और बहुत बार उन पर हमले भी हुए हैं। उन्होंने सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति पर भी विवादास्पद सवाल उठाए थे और इस पर इसके बाद से उन पर जुर्माना भी लगाया गया। आज सुबह उन्होंने अपने निवास स्थान दिल्ली एनसीआर के अंकुर विहार इलाके में अपनी अंतिम सांस ली है और निगमबोध घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया जाना है। स्वामी ओम ने बिग बॉस में आने के बाद बहुत पब्लिसिटी पाई और लगातार विवादों में भी घिरे रहे। हालांकि लोगों को उनका अंदाज काफी पसंद आता था। शो में रहते हुए उन्होंने बहुत सी अनैतिक हरकतें भी की, जिन के चलते उन्हें शो से निकाल दिया गया।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *