Thu. May 9th, 2024

    हिमाचल में चुनाव का माहौल बस देखते ही बन रहा है। अपने ठन्डे वादियों के लिए मशहूर हिमाचल प्रदेश में नवंबर के इस ठन्डे महीने में भी राजनीतिक वातावरण गर्म प्रतीत हो रहा है। इस चुनाव को जीतने के लिए राजनीतिक पार्टियां शाम, दाम, दंड, भेद, सबका सहारा ले रही है।

    जहां एक तरफ कांग्रेस बीजेपी पर लगातार शब्दों के बाण चला रही है, वहीं बीजेपी भी अपने फुल फॉर्म में नजर आ रही है। वह कांग्रेस के सभी आरोपों का मजबूती से जवाब दे रही है। मुकाबला इस क़द्र बढ़ गया है कि अब कमान खुद मोदी सरकार में वस्त्र, सूचना एवं प्रसारण मंत्री स्मृति ईरानी ने संभाल लिया है।

    जी हां सराज विधानसभा क्षेत्र थाची में स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर ताबड़तोड़ हमला किया, अपने ही अंदाज में उन्होंने कांग्रेस को आड़े हाथो लेते हुए कहा कि हिंदुस्तान के टुकड़े करने वालो का समर्थन करने और कश्मीर को भारत से अलग करने वालो का साथ देने वाली ये कांग्रेस पार्टी आज किस मुँह से वोट मांगने आ रही है।

    हिमाचल के लोगो के दर्द को बयां करते हुए उन्होंने कहा कि आज पुलिस आम लोगो से अधिक नेताओ की फिक्र कर रही है और नेताओ के कहने पर आम जनता को दबोच रही है। उन्होंने नोटबंदी का समर्थन भी किया और कहा कि नोटबंदी से 2 लाख से अधिक फर्जी कंपनिया पकड़ी जा चुकी है। इसलिए कांग्रेस को तकलीफ हो रही है।

    सही पार्टी को वोट करने कि याचना करते हुए उन्होंने जनता से कहा है कि बीजेपी को वोट दे। क्यूंकि उनके पार्टी ने विपक्ष में रहकर भी विकास किया है। और सड़को का जाल बिछाया है। उन्होंने कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आयी तो जयराम थाची के नाम पर बुनकरों के लिए कई योजनाए बनाएगी।

    कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि आज राहुल कितना भी भाषण दे ले, पूरा देश कांग्रेस पार्टी की सच्चाई जानता है। आपको बता दे कि कांग्रेस राहुल गाँधी के नेतृत्व में नोटबंदी के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मोर्चा खोलने जा रही है। तथा 8 नवंबर को नोटबंदी के सालगिरह पर काला दिवस मना रही है।