Fri. Mar 29th, 2024

    2018 ख़त्म होने वाला है और ये साल बॉलीवुड के लिए काफी ख़ास रहा है। इस साल बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में देखने को मिली जिसकी कहानियों ने दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। और साथ ही साथ हिंदी सिनेमा को एक सबक भी मिला कि अगर कंटेंट अच्छा है तो फिल्म छोटो हो या बड़ी मायने नहीं रखती। और पिछली रात, स्टार स्क्रीन अवार्ड्स में उन सभी को सम्मानित किया गया जिन्होंने इस साल शानदार काम किया है। इस अवार्ड फंक्शन में, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, सलमान खान, आलिया भट्ट, कटरीना कैफ, श्रद्धा कपूर, विक्की कौशल और राजकुमार राव जैसे सितारे मौजूद थे।

    इस साल इतनी सारी फिल्में, दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हुई हैं तो आइये देखते हैं कि आखिर किस किस ने ये बाज़ी मारी। स्टार स्क्रीन अवार्ड्स 2018 के विजेताओं की सूची कुछ इस प्रकार है-

    बेस्ट एक्टर- रणवीर सिंह (पद्मावत)

    बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (राज़ी)

    बेस्ट डायरेक्टर- श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

    बेस्ट पॉपुलर एक्टर (मेल)- राजकुमार राव

    बेस्ट एक्टर (क्रिटिक्स)- गजराज राव (बधाई हो)

    बेस्ट एक्ट्रेस (क्रिटिक्स)- नीना गुप्ता (बधाई हो)

    बेस्ट फिल्म- स्त्री

    बेस्ट फिल्म (क्रिटिक्स)- मुल्क

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (मेल)- पंकज त्रिपाठी (स्त्री)

    बेस्ट एक्टर इन सपोर्टिंग रोल (फीमेल)- सुरेखा सिकरी (बधाई हो )

    बेस्ट डेब्यू (मेल)- ईशान खट्टर (बियॉन्ड द क्लाउड्स)

    बेस्ट डेब्यू (फीमेल)- राधिका मदान (पटाखा)

    बेस्ट एक्शन- अहमद खान (बाघी 2)

    बेस्ट फिल्म राइटिंग- अरिजीत बिस्वास, श्रीराम राघवन (अंधाधुन)

    बेस्ट रियल स्टार अवार्ड ऑन सोशल मीडिया- कटरीना कैफ

    लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड- शबाना आज़मी

    बेस्ट म्यूजिक- अमित त्रिवेदी (मनमर्ज़ियाँ)

    बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर (मेल)- अरिजीत सिंह (ऐ वतन, राज़ी)

    बेस्ट लिरिक्स- गुलज़ार (ऐ वतन, राज़ी)

    बेस्ट फीमेल सिंगर- हर्षदीप कौर (दिलबरो, राज़ी)

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *