Sat. Apr 20th, 2024
    जब सोहेल खान ने लगाई ऐश्वर्या राय बच्चन को लताड़: उन्होंने कभी सलमान खान के साथ अपने रिश्ते को स्वीकार नहीं किया

    संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘हम दिल दे चुके सनम’ में पहली बार बॉलीवुड की सबसे विवादित जोड़ी सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन ने साथ काम किया था। और तभी साथ काम करते करते कब दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए उन्हें पता ही नहीं चला। उस फिल्म को 19 साल हो गए हैं।

    और उसके कुछ ही समय बाद, ऐसी खबरें आने लगी कि दोनों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा है। बाद में ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू के माध्यम से इस खबर भी पुष्टि कर दी थी।

    इंडियन एक्सप्रेस को दिए एक पुराने इंटरव्यू में उन्होंने बताया-“मैं उनके साथ खड़ी रही, उनके बुरे समय में उनके शराबी दुर्व्यवहार को सहन करती रही और बदले में मुझे मौखिक, शारीरिक और भावनात्मक शोषण का शिकार होना पड़ा। इसलिए अन्य स्वाभिमानी महिला की तरह, मैंने उनसे अपना रिश्ता खत्म कर दिया।”

    मगर ऐश्वर्या का ये बयान सलमान के छोटे भाई सोहेल खान को रास नहीं आया और इसलिए उन्होंने अभिनेत्री को सलमान को असुरक्षित महसूस करवाने के लिए लताड़ लगाई।

    अभिनेत्री के बयान के बाद, सोहेल ने मीडिया से बात करते हुए बताया-“अब वे पब्लिक में रो रही हैं। जब वे उनके साथ घूमती थी, जब वे हमारे घर आती रहती थी जैसे हमारे ही परिवार का हिस्सा हो, तब क्या उन्होंने एक बार भी रिश्ते को स्वीकार किया? उन्होंने कभी नहीं किया। उससे सलमान को असुरक्षित महसूस हुआ। वो जानना चाहते थे कि वे कितना सलमान को चाहती हैं। उन्होंने कभी सलमान को इस बारे में पता नहीं होने दिया।”

    सोहेल ने आगे ऐश्वर्या के साथ विवेक ओबेरॉय के सम्बन्ध पर भी चुटकी लेते हुए कहा-“ऐश्वर्या राय हाल ही में मोबाइल पर सलमान के लगातार संपर्क में थीं और यही बात विवेक को परेशान कर रही थी।”

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *