Thu. Mar 28th, 2024
    सोनिया-राहुल गांधी

    कांग्रेस संसदीय दल की बैठक मे कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने राहुल गांधी को लेकर ऐसा कहा जिसे सुनकर हर कोई हैरान रह गया। सोनिया ने पार्टी के सांसदों से पार्टी को मजबूत करने के लिए राहुल के साथ काम करने को कहा है।

    कांग्रेस पार्टी की बैठक में उन्होंने साफ संकेत दे दिए कि सभी को राहुल गांधी के साथ चलकर काम करने की जरूरत है। साथ ही खुद की भूमिका भी स्पष्ट कर दी है। जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस अध्यक्ष बनने पर असंतुष्ट नजर आ रहे थे उन्हें सोनिया की तरफ से सख्त संकेत मिल गए है।

    सोनिया ने कहा कि हमे नए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी मिले है,मैं आपकी व खुद अपनी ओर से उन्हें शुभकामनाएं देती हूं। साथ ही राहुल अब मेरे भी बॉस है। इस बारे मे किसी को कुछ भी संदेह नही होना चाहिए।

    पार्टी की बैठक के दौरान सोनिया गांधी ने मोदी सरकार पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ‘अधिकतम मार्केटिंग, न्यूनतम डिलिवरी’ के तौर पर काम कर रही है। अधिकतम प्रचार, न्यूनतम सरकार का खेल चला रही है।

    सरकार पर हमला बोलते हुए सोनिया ने कहा कि सरकार द्वारा अपने विरोधियों को जांच एजेंसियों का डर दिखाकर गलत इस्तेमाल किया जा रहा है।

    सोनिया ने कहा कि मोदी सरकार यूपीए सरकार की योजनाओं का नाम बदलकर आकर्षक व रंगीन तरीके से रख रही है। सारी योजनाएं हमारी सरकार की ही है। मोदी सरकार का वास्तविकता से कोई भी संपर्क नहीं है। ये सरकार झूठ व प्रचार कर रही है।

    सत्ता में आए हुए मोदी सरकार को करीब चार साल हो चुके है। इस दौरान संसद, न्यायपालिका और मीडिया समेत कई लोकतांत्रिक संस्थानों को निशाना बनाया गया।

    सोनिया गांधी ने कांग्रेस पार्टी के नेताओं से आगामी लोकसभा चुनाव के लिए तैयार होने के लिए कहा। उन्होंने गुजरात में पार्टी के प्रदर्शन और हालिया राजस्थान के उपचुनावों पर बधाई भी दी।