Fri. Apr 19th, 2024
    सोनम कपूर ने साझा की श्रीदेवी के साथ अपनी बचपन की यादें...

    इस हफ्ते बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को गुजरे पूरा एक साल हो जाएगा। उन्होंने पिछले साल दुबई में, 24 फरवरी को अपनी अंतिम सांसें ली थी मगर वे अभी भी अपने फैंस और अपने परिवारवालों के दिलो में ज़िंदा हैं। उनकी भतीजी सोनम कपूर ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में बताया कि श्रीदेवी की उनकी सबसे पसंदीदा फिल्म कौनसी है और साथ ही उनके साथ अपने बचपन की यादें भी ताज़ा की।

    ज़ूमटीवी.कॉम से बात करते हुए सोनम ने कहा-“मेरे ख्याल से, उनकी सबसे अच्छी फिल्म मुझे ‘मिस्टर इंडिया’ लगती है। और उनके साथ मेरे बचपन की याद है कि वो इतने सालो तक मेरे घर में मेरे साथ रहती थी। और वो मुझे अपने बेडरूम में टीवी पर ‘हम हैं राही प्यार के’ देखने देती थी। मैं वो कभी नहीं भूलूंगी।”

    https://www.instagram.com/p/BeCk_HIB5Dg/?utm_source=ig_web_copy_link

    हाल ही में, कपूर खानदान ने चेन्नई में श्रीदेवी के लिए पूजा कराई थी। पूजा में बोनी कपूर, जान्हवी कपूर, ख़ुशी कपूर, अनिल कपूर और सुनीता कपूर मौजूद थे। तमिल सुपरस्टार अजित भी पूजा में शरीक हुए थे। और साथ में ‘इंग्लिश विन्ग्लिश’ की निर्देशक गौरी शिंदे और उनके निर्देशक पति आर बाल्की भी दिखाई दिए।

    मुंबई मिरर के मुताबिक, श्रीदेवी को याद करते हुए अनिल ने कहा था-“वो मेरे भाई की पत्नी और मेरी पत्नी की दोस्त थी क्योंकि उन दोनों में बहुत बनती थी। हम जब भी मिलते थे बहुत हसी-मजाक होता था। श्री जी जैसे लोगों को भूलना बहुत मुश्किल होता है। उनके काम करने का तरीका जबरदस्त और प्रेरणादायक है। उनकी फिल्मों को अभी भी देखा जाता है और उनकी तसवीरें आज भी हर जगह प्रकाशित होती हैं। उन्हें हमेशा याद किया जाएगा।”

    पूजा की तसवीरें आप नीचे देख सकते हैं-

    https://www.instagram.com/p/Bt4KlMJntI3/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/Bt402JHjLW8/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *