Fri. Mar 29th, 2024
    सोनम कपूर ने लगाईं विवेक ओबेरॉय को अपनी, सलमान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के मीम साझा करने पर लताड़

    देश में इन दिनों लोक सभा चुनाव का मौसम चल रहा है और ऐसे में सोशल मीडिया पर अलग अलग विषय के कई मीम्स बनाये जा रहे हैं। एक ऐसा ही मीम साझा किया है अभिनेता विवेक ओबेरॉय ने जिसके कारण उन्हें कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है। मीम में ऐश्वर्या राय बच्चन के पुराने रिश्ते और उनकी शादी को ट्रोल किया गया है।

    इसमें तीन तसवीरें हैं जिनमे अलग अलग कैप्शन दिए गए हैं। पहली तस्वीर में ऐश्वर्या और सलमान खान की तस्वीर है जिसमे लिखा है ‘जनमत सर्वेक्षण’। दूसरी में ऐश्वर्या और विवेक की तस्वीर है जिसमे लिखा है ‘निर्गम मतानुमान’। और आखिर में उनके पति अभिषेक बच्चन और बेटी आराध्या की तस्वीर है जिसमे ‘परिणाम’ लिखा है। विवेक ने तस्वीर साझा करते हुए कैप्शन में लिखा-“रचनात्मक। यहाँ कोई राजनीती नहीं। केवल ज़िन्दगी।”

    https://twitter.com/vivekoberoi/status/1130380916142907392

    विवेक ने मजाक में जो मीम डाला है उससे कई लोग आग बबूला हो गए हैं। लोगो ने विवेक को नीच तक बुला दिया है और उनके मीम को अपमानजनक बता रहे हैं। कई लोगो ने उन्हें बाकि लोगो की ज़िन्दगी को ऐसे सार्वजानिक रूप से पेश करने पर भी अभिनेता को लताड़ लगाईं।

    केवल आम जनता ही नहीं, कई सेलिब्रिटीज ने भी विवेक की कड़ी निंदा की है और उनमे से एक हैं सोनम कपूर। सोनम ने मीम पर प्रतिक्रिया देते हुए उसे ‘घृणित और वर्गहीन’ बताया।

    ऐश्वर्या की सलमान और विवेक के साथ प्रेम-कहानी बहुत चर्चित है। और अभिनेत्री ही सलमान और विवेक के बीच शुरू हुई इस जंग का कारण है। सलमान और ऐश्वर्या का रिश्ता 2002 में खत्म हुआ था। बाद में ऐश्वर्या का नाम विवेक से जोड़ा जाने लगा हालांकि, दोनों में से किसी ने अपने रिश्ते की पुष्टि मीडिया में नहीं की।

    फ़िलहाल अभिनेत्री अपने पति अभिषेक और बेटी आराध्या से खुशहाल ज़िन्दगी बिता रही हैं। ये छोटा सा परिवार अक्सर घुमते और छुट्टियाँ बिताते देखे जाता है।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *