Fri. Apr 19th, 2024
    रूसी विमान

    रूस ने इजराइल पर अप्रत्यक्ष रूप से आरोप लगाया कि रूस के फौजी विमान के गायब होने के पीछे इजराइल का हाथ है।

    रूसी सैन्य प्रशासन ने कहा कि सीरिया के तटीय इलाके के पास उसके जंगी जहाज को उड़ा दिया दिया।

    रूस ने धमकी भरे लहजे में कहा कि वह उस द्वेषपूर्ण कृत्य का प्रतिकार लेगा।

    रूस के सुरक्षा मंत्रालय ने कहा कि रूसी विमान आइ-एल 20 विमान मास्को में नीचे उतरने वाले था लेकिन सीरिया के क्षेत्र में इसे उड़ा दिया गया।

    रूस ने इस घटना के लिये इजराइल पर दोष लगाया उन्होंने कहा जब रूस का हवाई विमान उतर रहा था उसी दौरान इजराइल के जंगी विमान सीरिया पर आक्रमण करने को तैयार थे।

    रुसी मंत्रालय ने कहा कि इसके लिए पूरी तरह से इजराइल जिम्मेदार है उन्होंने विमान को उतारने के लिए सिर्फ एक मिनट का समय दिया।

    रूसी सुरक्षा अधिवक्ता ने बयान दिया कि उन्होंने इजराइल को हमले करते हुए देखा है।

    इजराइली सेना के गैरजिम्मेदाराना रवैये के कारण 15 रूसी फौजी गायब है। इजराइल मंत्रालय ने इस विषय पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया।

    सुरक्षा प्रवक्ता ने इजराइल को इस हरकत का गुनाहगार बताया।

    मॉस्को ने कहा कि उनका सैन्य विमान सोमवार को पश्चिमी सीरिया से लौटते वक्त रडार स्क्रीन से गायब हो गया था। उसी दिन इजराइली और फ्रेंच जहाज सीरिया पर हवाई फायर कर रहे थे।

    रूसी राष्ट्रपति ब्लमदिर पुतिन ने गायब हुए सैनिकों के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

    सीरिया में कई देश मेडिटेरियन समुन्द्र पर हवा और युद्ध जहाजों से आक्रमण करते हैं।

    सीरियाई विवाद में कई विदेशी देश भागीदार है जिनमें रूस और इजराइल भी शामिल है।

    पिछले कुछ समय से इजराइल एयर रूस के संबंध सौहार्दपूर्ण है। मॉस्को इजराइल और उसके प्रतिद्वंदी देश ईरान के बीच सुलह कराने का प्रयास कर रहा है।

    विगत मई में रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने इजराइली राष्ट्रपति बेंजामिन नेतान्ह्यू की रेड स्क्वायर की सैन्य परेड में मेहमाननवाज़ी की थी।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *