Sat. Apr 20th, 2024
    भारत और म्यांमार की सैन्य दोस्ती

    भारत और म्यांमार ने अपने संबंधों को मज़बूत करने के लिए, सेना के 60 जोड़े एक दूसरे के देश में गए थे। रक्षा प्रवक्ता चिरंजीत कोंवर ने बुधवार को कहा कि भारतीय सेना के 60 जोड़ों ने म्यांमार की यात्रा की, जबकि म्यांमार से 60 जोड़ों ने बोधगया का दौरा किया था। यह 23-25 दिसम्बर तक हुआ था।

    भारत म्यांमार के साथ 1643 किलोमीटर की सीमा साझा करता है, इसकी सीमा उत्तर पूर्व के चार राज्यों के साथ लगती है, जो अरुणाचल प्रदेश (520 किमी) , मणिपुर (398 किमी), मिजोरम (510 किमी) और नागालैंड (215 किमी) है।

    रक्षा प्रवक्ता ने कहा कि भारत और म्यांमार ऐतिहासिक लम्बी सौहार्दपूर्ण सम्बन्ध रखते हैं, जो विश्वास और दोस्ती पर आधारित है। उन्होंने कहा कि दोनों राष्ट्रों की पुरानी दोस्ती के कारण, दोनों देशों की सेनाये यानी भारतीय सेना और म्यांमार की सेना के मध्य भी नजदीकी रिश्ता है। वह संयुक्त प्रशिक्षण और अभियान में भाग लेते हैं।

    उन्होंने कहा कि सेना के अधिकारीयों और उनके परिवारों की ऐसी यात्रा रक्षा सहयोग के तंत्र को और अधिक मज़बूत कर देगी और दिनों राष्ट्रों की कभी न खत्म होने वाली और फलदायी साझेदारी की नींव रखेगी। भारत और म्यांमार की सीमा फ्री मूवमेंट रिजीम में आता है, जो सीमा पर रह रहे आदिवासियों को 16 किलोमीटर तक के दायरे में बिना वीजा के घूमने की छूट देता है। यानी बिना वीजा के आदिवासी 16 किलोमीटर के दायरे में मुक्त आवाजाही कर सकते हैं।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *