Thu. Mar 28th, 2024
    राहुल गाँधी सेक्रेड गेम्स बयान

    आज कल जीवनियों को परदे पर प्रदर्शित करने का नया दौर चल रहा है, भाग मिल्खा भाग हो या संजू। आज कल पटकथा लोगो की जीवनियों पर लिखी जा रही हैं और जनता द्वारा काफी पसंद भी की जा रही है। पर फिल्म को रोचक बनाने के लिए निर्माता इसमें कुछ मसालेदार जोड़ देते हैं। और इसी से फिर विवाद का जन्म होता है। पिछले दिनों आई संजय दत्त की जीवनी पर भी जमकर बवाल हुआ।

    अब हाल ही में आई भारत की पहली नेटफ्लिक्स सीरीज “सेक्रेड गेम्स” को लेकर भी खूब विवाद चल रहा है। यह भारत की तरफ से नेटफ्लिक्स के लिए पहली ‘वेब सीरीज’ हैं। इसमें आतंकवाद एवं अराजकता के बारे में दिखाया गया हैं।

    इस पर विवाद तब शुरू होता हैं जब भारत के पूर्व प्रधान मंत्री राजीव गांधी को लेकर शो में कुछ टिप्पणी कि जाती हैं। इसके बाद तो तमाम राजनैतिक दलों द्वारा अनुराग कश्यप एवं अन्य फिल्म के निर्माताओं कि आलोचना कि गई।

    हाल ही में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी ने इस शो के संदर्भ में ट्वीटर पर अपनी राय रखते हुए कहा कि “मेरे पिता ने इस देश के लिए अपना कर्तव्य निभाते हुए अपनी जान दी थी। किसी किरदार के निजी ब्यान से इस बात पर कोई फर्क नहीं पड़ता”।

    अपने इस बयान में राहुल गांधी ने कहा कि हमारे देश में सबको अपनी बात रखने का हक़ हैं। परन्तु भाजपा और आरएसएस इसे अपने लिए ख़तरा मानती हैं परन्तु कांग्रेस पार्टी कि तरफ से ये लोकतांत्रिक हक़ है। इसके तुरंत बाद ही निर्माता अनुराग कश्यप ने राहुल गांधी के ट्वीट को आगे बढ़ाते हुए उनकी हाँ में हाँ मिलाई।

    इसके बाद अन्य फिल्म निर्माता मधुर भंडारकर ने भी अपनी फिल्म “इंदु सरकार” के संदर्भ में एक विडिओ शेयर करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से कांग्रेस द्वारा किये गए प्रदर्शन पर जवाब माँगे हैं। अब देखना यह दिलचस्प होगा की राहुल गांधी किस तरह उनका जवाब देते है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *