Thu. Apr 18th, 2024
    भारी हिमपात में फंसे पर्यटक

    सिक्किम के नाथू ला में भारी हिमपात के कारण कई पर्यटक वहां फंस गए थे। सिक्किम की बर्फ़बारी और खुबसूरत नजरेका आनंद लेने पर्यटक वहां की यात्रा करते हैं। कई बार खराब मौसम के कारण पर्यटकों की जिंदगी मुश्किल में पड़ जाती है।

    नाथू ला दर्रे व अन्य आस-पास के इलाकों में कई पर्यटक फंस गए थे, इसकी संख्या लगभग 2500 थी, जिनकी मदद के लिए भारतीय सेना ने पूरी ताकत झोंक दी थी। ख़बरों के मुताबिक नाथू ला दर्रा और आस पास के इलाके में महिलायें और बच्चे फंस गए थे।

    भारतीय सेना ने हिमपात में फंसे सभी पर्यटकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, कई लोग इन इलाकों में वाहनों में फंसे हुए थे। नाथू ला में फंसे बच्चों और महिलाओं को सेना ने खाद्य सामग्री और गर्म कपड़े पंहुचाये थे। इस 17 मील के इलाके में 300 से 400 वाहन फंस गए थे।

    भारतीय सेना ने तत्काल जवाबदेही शुरू करते हुए हिमपात में फंसे पर्यटकों को राहत सामग्री पंहुचायी। सैन्य कार्रवाई तब तक जारी रहेग जब तक सभी पर्यटकों को सुरक्षित गंगटोक नहीं पंहुचा दिया जाता है।

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *