Mon. May 13th, 2024

टीवी शो “कुमकुम भाग्य” की प्रज्ञा यानि सृति झा हाल ही में अपने सह-कलाकारों के साथ डिनर डेट पर गयी थी। अभिनेत्री विन राणा, उनकी पत्नी नीता सोफ़ियानी, अर्जित तनेजा और चारु मेहरा के साथ गयी थी। वे लोग मुंबई के एक आलिशान रेस्टोरेंट में गए थे।

सृति ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में, सभी पक्के दोस्त मुस्कुराते हुए दिखाई दे रहे हैं। सभी ने मिलकर बहुत मस्ती की और साथ में अच्छा वक़्त बिताया। देखिये उनकी तस्वीर-

arjit-vin-nita-charu-sriti

कुछ दिनों पहले तक, सृति अपनी व्यस्त ज़िन्दगी से ब्रेक लेकर थाईलैंड में आराम कर रही थी। अभिनेत्री ने अपनी छुटियो के काफी तसवीरें साझा की और अपने फैंस को वहां की खूबसूरती से रूबरू कराया।

एक तस्वीर में, सृति ख़ुशी ख़ुशी सड़को पर चलती दिखाई दे रही हैं। इस सफ़ेद ड्रेस में सृति जितने खुश दिख रही है उतनी खुश वह है नहीं जो उन्होंने अपने कैप्शन में साझा किया है। उन्होंने लिखा-“मैंने अपना फ़ोन कैबवाले को दे दिया था जो दूर चला गया और फिर इस तस्वीर के लिए वापस आई हूँ। ये इंस्टाग्राम की हक़दार है।”

sriti-jha-1

sriti

वह कभी पेड़ पौधों की तसवीरें डालती तो कभी खुले समुन्द्र की। देखिये उनकी शानदार तसवीरें-

thailand

thailand-2

कुछ दिनों पहले, उनके टीवी शो “कुमकुम भाग्य” ने सफलतापूर्वक 5 साल पूरे कर लिए थे। इस माइलस्टोन को हासिल करने के कारण पूरी कास्ट और क्रू ख़ुशी से उछल रही थी। शो में सृति झा और शबीर अहलूवालिया अहम किरदार निभाते हैं। शो का पहला एपिसोड 2014 में 15 अप्रैल को टीवी पर प्रसारित हुआ था। और तबसे लेकर अबतक दर्शक इस शो पर अपना प्यार बरसा रहे हैं।

By साक्षी बंसल

पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *