Sat. Apr 20th, 2024
    sriti jha biography in hindi

    सृति झा हिंदी टीवी सीरियल की लोगप्रिय अभिनेत्रियों में से एक हैं। इनके लोगप्रिय किरदार ‘प्रज्ञा’ और ‘जानवी’ हैं। इन्होने अपने अभिनय की शुरुआत 2007 में डिज़नी चैनल के सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ से की थी। सृति की भोली शकल की तरह उनका हर एक किरदार भी भोला ही होता है। लोग उन्हें उनके किरदारों की वजह से भी अधिक प्यार करते हैं।

    ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘प्रज्ञा’ का किरदार सृति के लिए सबसे सफल किरदार रहा है। यह सीरियल जबसे टीवी पर दर्शाना शुरू हुआ है तभी से लोग सृति को और भी ज़्यादा प्यार करने लगे हैं। सृति ने और भी बहुत से सीरियल जैसे ‘जिया जले’, ‘दिल से दी दुआ…. सौभग्यवति भव?’, ‘बालिका वधु’ में काम किया है।

    जनता ने इनका हर एक किरदार, चाहे वो किरदार छोटा हो या बड़ा, सबको बहुत पसंद किया है। 2014 से सृति ‘कुमकुम भाग्य’ सीरियल के साथ जुडी थी और आज तक वो उस सीरियल में मुख्य किरदार को दर्शा रही हैं।

    सृति झा का प्रारंभिक जीवन

    सृति झा का जन्म 26 फरवरी 1986 को बिहार में हुआ था। पहले वो अपने परिवार के साथ कोलकाता में रहती थी। कोलकाता से शिफ्ट करने के बाद सृति अपने परिवार के साथ नेपाल के शहर काठमांडू में रहने लगी थी। कुछ समय काठमांडू में रहने के बाद, सृति अपने परिवार के साथ दिल्ली में शिफ्ट हो गई थी, जहां से उन्होंने अपने स्कूल की पढाई पूरी की थी।

    सृति झा ने काठमांडू में ‘मॉडर्न इंडियन स्कूल’ और दिल्ली में ‘लक्ष्मन पब्लिक स्कूल’ से अपनी स्कूल की पढाई पूरी की थी। ‘श्री वेंकटेश्वर कॉलेज’, दिल्ली से इंग्लिश में सृति ने ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की थी। सृति झा अपने अभिनय को लेकर हमेशा से ही काफी सीरियस रही हैं।

    2004 में सृति ‘वरबन’, दिल्ली में इंग्लिश ड्रामैटिक सोसाइटी से जुडी थी। अभिनय की शुरुआत से ही सृति को लोगो ने पसंद किया है, और इसलिए उन्हें कभी अपने अभिनत के सफर में पीछे मुड़कर देखने की ज़रुरत नहीं पड़ी है।

    सृति झा का व्यवसायिक जीवन

    सृति झा ने 2007 से अपने अभिनय की शुरुआत की थी। डिज़नी चैनल के शो ‘धूम मचाओ धूम’ में सृति ने ‘मालिनी शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल जनवरी 2007 से जनवरी 2008 तक दर्शाया गया था। अपने 100 एपिसोड पुरे करने के बाद इस सीरियल को बंद कर दिया गया था। सृति झा ने 9एक्स के सीरियल ‘जिया जले’ में ‘सुनैना कोटक’ का किरदार अभिनय किया था। यह सीरियल नवंबर 2007 से जून 2008 तक टीवी पर दर्शाया गया था।

    2008 में एनडीटीवी इमेजिन के डांस शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में सृति ने भाग लिया था। 2009 में सृति झा ने स्टार प्लस के सीरियल ‘शौर्य और सुहानी’ में ‘सुहानी’ के किरदार का अभिनय किया था। यह सीरियल भी मार्च 2009 से अगस्त 2009 तक ही टीवी पर दर्शाया गया था। इसके बाद भी सृति ने कुछ और सीरियल जैसे ‘ज्योति’, ‘रक्त संबंध’ में थोड़े समय के लिए अभिनय किया था।

    2011 में सृति फिर एक बार बड़े सीरियल में मुख्य किरदार को दर्शाते हुए दिखाई दीं थीं। लाइफ ओके के सीरियल ‘दिल से दी दुआ… सौभाग्यवति भव?’ में सृति ने ‘जानवी’ और ‘सिआ’ के किरदार को अभिनय किया था। इस सीरियल को लोगो ने बहुत पसंद किया था और सृति के अभिनय की भी बहुत तारीफ हुई थी।

    सृति के साथ इस सीरियल में हर्षद चोपड़ा और करनवीर बोहरा भी मुख्य किरदार में शामिल थे। यह सीरियल 2011 से 2013 तक टीवी पर दर्शाया गया था। इस सीरियल के बाद सृति ने कुछ समय कलर्स के सबसे लोगप्रिय सीरियल ‘बालिका वधु… कच्ची उम्र के पक्के रिश्ते’ में ‘गंगा’ का किरदार अभिनय किया था। इस किरदार को भी लोगो ने बहुत पसंद किया था लेकिन सृति का यह किरदार सीरियल में कम समय के लिए ही था इसलिए उन्हें कुछ महीनो में ही यह सीरियल छोड़ना पड़ा था।

    2014 में सृति ने ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘प्रज्ञा’ का किरदार अभिनय करना शुरू किया था। इस सीरियल को लोगो ने शुरुआत से ही पसंद किया था और साथ ही सृति के किरदार को भी बहुत प्यार दिया था। सृति झा के साथ इस सीरियल में शबीर अलूवालिआ लीड किरदार का अभिनय कर रहे है।

    यह सीरियल अप्रैल 2014 से टीवी पर दर्शाना शुरू किया गया था। अभी तक इस सीरियल के लगभग 1,475 एपिसोड टीवी पर दर्शाए जा चुके हैं। इस सीरियल में सृति और शबीर की जोड़ी लोगो को बहुत पसंद आ रही है। 2017 में इसी सीरियल के एक भाग को ‘कुंडली भाग्य’ नाम से ज़ी टीवी पर शुरू किया गया था। इस सीरियल में भी सृति का किरदार ‘प्रज्ञा’ नाम का ही था, लेकिन मुख्य किरदार श्रद्धा आर्य, धीरज धूपर और मानित जौर ने अभिनय किया था।

    यह सीरियल लोगो को कुछ ज़्यादा पसंद नहीं आया था, इसलिए 2018 में ही इस सीरियल को बंद कर दिया गया था। 2014 से अभी तक सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ ज़ी टीवी पर लगातार दर्शाया जा रहा है और दिन प्रति दिन इस सीरियल की लोगप्रियता बढ़ती ही जा रही है। इस सीरियल के लिए सृति ने कई सारे अवार्ड्स भी जीते हैं।

    सृति झा द्वारा अभिनय किए गए सीरियल, शो और उनके किरदार

    • 2007 – 2008, डिज़नी चैनल के सीरियल ‘धूम मचाओ धूम’ में ‘मालिनी शर्मा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2007, 9एक्स मीडिया के सीरियल ‘जिया जले’ में ‘सुनैना कोटक’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2008, एनडीटीवी इमेजिन के शो ‘नचले वे विद सरोज खान’ में भाग लिया था।
    • 2009, स्टार प्लस के सीरियल ‘शौर्य और सुहानी’ में ‘सुहानी’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2009, एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल ‘ज्योति’ में ‘सुधा’ और ‘देविका’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2010, एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल ‘मीठी चूरी नंबर 1’ में कंटेस्टेंट के रूप में भाग लिया था।
    • 2010, एनडीटीवी इमेजिन के सीरियल ‘रक्त संबंध’ में ‘संध्या’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2011 – 2013, लाइफ ओके के सीरियल ‘दिल से दी दुआ … सौभग्यवति भव’ में ‘जान्हवी’ और ‘सिया’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2013, कलर्स टीवी के सीरियल ‘बालिका वधु – कच्ची उम्र के पक्के रिश्ते’ में ‘गंगा’ का किरदार अभिनय किया था।
    • 2014 – अभी तक, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में ‘प्रज्ञा मेहरा’ का किरदार अभिनय कर रही हैं।
    • 2017 – 2018, ज़ी टीवी के सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ में ‘प्रज्ञा मेहरा’ का किरदार अभिनय किया था।

    पुरस्कार और उपलब्धियां

    • 2015, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2015, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2016, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘फेस ऑफ द ईयर’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘गोल्ड अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट ऑनस्क्रीन जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।
    • 2018, ‘इंडियन टेलीविजन अकैडमी अवार्ड्स’ में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस (जूरी)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट एक्ट्रेस इन लीड रोल (पॉपुलर)’ का अवार्ड मिला था।
    • 2019, ‘इंडियन टैली अवार्ड्स में सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ के लिए ‘बेस्ट जोड़ी’ का अवार्ड मिला था।

    सृति झा का निजी जीवन

    सृति झा के लव लाइफ की बात करे तो उनका नाम सबसे पहले टीवी एक्टर ‘हर्षद चोपड़ा’ के साथ जोड़ा गया था। दोनों के एक दूसरे को कुछ समय तक डेट किया था, लेकिन फिर इनका रिश्ता टूट गया था। हर्षद से ब्रेकअप के बाद सृति झा ने कुनाल कारन कपूर को डेट करना शुरू किया था। फ़िलहाल दोनों आपस में एक दूसरे के साथ खुश हैं।

    सृति झा की पसंदीदा चीज़ो की बात करे तो उन्हें खाने में आलू गोभी, समोसा और दाल चावल बहुत पसंद है। सृति के फेवरेट एक्टर ह्रितिक रोशन और जॉनी डीप हैं। अभिनेत्रियों में सृति को वहीदा रेहमान और मेरिल स्ट्रीप पसंद हैं। सृति झा का पसंदीदा रंग काला, सफ़ेद, नीला और लाल है।

    सृति को एक्टिंग के अलावा किताबें पढ़ना, डांस करना और घूमना बहुत पसंद है। उन्हें घूमने के लिए खास कर पांडिचेरी जाना पसंद है। सृति झा ने अपने अभिनय से लोगो के दिल में कम समय में अच्छी खासी जगह बना ली है। उन्हें सबसे लोगप्रिय अभिनत्रियों में गिना जाता है।

    आप अपने सवाल और सुझाव नीचे कमेंट में लिख सकते हैं।

    [ratemypost]

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *