Sat. Apr 20th, 2024
    सृति झा ने अपने बॉयफ्रेंड कुणाल करण कपूर को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं, देखे पोस्ट

    कुमकुम भाग्य फेम सृति झा और कुणाल करण कपूर के रिश्ते की अफवाहें कोई नयी बात नहीं है। दोनों का नाम पहले भी कई बार जोड़ा जा चूका है, हालांकि दोनों ने कभी सार्वजनिक रूप से इस पर टिपण्णी नहीं की थी। लेकिन आज ऐसा लग रहा है कि अभिनेत्री अपने रिश्ते को अब ज्यादा समय तक छुपाने के मूड में नहीं है।

    उन्होंने कुणाल के जन्मदिन पर एक बेहद प्यारा पोस्ट किया है और उन्हें अपना ‘पसंदीदा व्यक्ति’ बुलाया है। उन्होंने एक तस्वीर साझा की है जिसमे कुनाल हाथो में रेड वाइन पकड़े हुए विंडो के बाहर देख रहे हैं। कैज़ुयल कपड़ो और चश्मे में वह काफी कूल लग रहे हैं। अभिनेत्री ने उन्हें पसंदीदा व्यक्ति बुलाते हुए जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।

    https://www.instagram.com/p/B1c8mZiBVsi/?utm_source=ig_web_copy_link

    दिलचस्प बात ये है कि दोनों ने कभी सार्वजानिक रूप से कभी अपने रिश्ते के ऊपर बात नहीं की और न ही सोशल मीडिया पर एक-दुसरे के साथ बहुत सारे पोस्ट साझा किये हैं। हालांकि, दोनों को अक्सर साथ में घुमते हुए कैप्चर किया गया है। और सृति का ये पोस्ट दोनों के रिश्ते के बारे में बहुत कुछ बोलता है।

    Image result for Sriti and Kunal

    व्यावसायिक रूप से, सृति को ‘कुमकुम भाग्य’ में प्रज्ञा के रूप में देखा जाता है। अभिनेत्री और उनके सह-कलाकार शबीर अहलूवालिया की केमिस्ट्री को बहुत पसंद किया जाता है और शो को प्रसारित होते हुए 5 साल से ज्यादा हो गए हैं।

    जबकि कुणाल को आखिरी बार टीवी शो ‘वो अपना सा’ में देखा गया था, जो जुलाई 2018 में खत्म हो गया था। कुणाल को टीवी शो ‘ना बोले तुम ना मैंने कुछ कहा’ के लिए जाना जाता है जिसमे उन्होंने एक पत्रकार की भूमिका निभाई थी। शो में उनके विपरीत आकांशा सिंह ने अभिनय किया था।

     

     

     

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *