Fri. Apr 19th, 2024
    सुषमा स्वराज और इवांका ट्रम्प

    भारतीय विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने आज संयुक्त राष्ट्र की सालाना बैठक के दौरान अमेरिकी राष्ट्रीय सलाहकार इवांका ट्रम्प से मुलाक़ात की। दोनों नेताओं ने इस दौरान व्यापारिक छेत्र में महिलाओं के योगदान पर बातचीत की।

    दोनों महिला नेताओं की इस मुलाक़ात के बाद इवांका ट्रम्प ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए ट्विटर पर लिखा कि वे सुषमा स्वराज की उपलब्धियों की बड़ी प्रशंसक हैं और आज उन्हें उनसे मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।

    आपको बता दें कि हर साल विश्व स्तर पर उद्यमिता को बढ़ावा देने के लिए अंतराष्ट्रीय उद्यमी सम्मलेन होता है। इस साल यह सम्मलेन भारत और अमेरिका मिलकर आयोजित कर रहे हैं। ऐसे में आने वाले समय में भारत अमेरिका सम्बन्ध मजबूत होते दिख रहे हैं।

    यह सम्मलेन भारत के हैदराबाद शहर में नवंबर में होगा। अमेरिका के प्रतिनिधि दल का नेतृत्व इवांका ट्रम्प करेंगी।

    इवांका ट्रम्प ने आज सुषमा स्वराज से मुलाक़ात कर काफी देर इसी बात पर चर्चा की। इस मुलाक़ात में दोनों देशों की महिलाओं के विकास के लिए जरूरी कदम उठाने पर बात हुई। इस बातचीत से इवांका इतनी प्रभावित हुई कि उन्होंने सुषमा स्वराज को ट्विटर पर अनेक बार धन्यवाद दिया।

    उन्होंने लिखा कि हमने व्यापर के छेत्र में महिलाओं के योगदान को बढ़ावा देने पर चर्चा की। एवं इस साल भारत में हो रहे अंतराष्ट्रीय उद्यमी सम्मलेन के लिए मैं बहुत उत्साहित हूँ।

    जाहिर है इस साल नरेंद्र मोदी ने जब अमेरिका का दौरा किया था, तब उन्होंने डोनाल्ड ट्रम्प के साथ मिलकर इस मुद्दे पर बातचीत की थी। मोदी के दौरे के तुरंत बाद डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा था कि इस साल यह सम्मलेन भारत में होगा और इवांका ट्रम्प उसमे अमेरिका का नेत्र्तव करेंगी।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।