Fri. Apr 19th, 2024
    sushil chandra

    केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के अध्यक्ष सुशील चंद्रा को गुरुवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा चुनाव आयुक्त बनाया गया है।

    पिछले साल दिसंबर में पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त ओ.पी. रावत के सेवानिवृत होने के बाद तत्कालीन चुनाव आयुक्त सुनील अरोड़ा को मुख्य चुनाव आयुक्त घोषित किया गया था। जिसके बाद से चुनाव आयुक्त का पद खाली था। पूर्व नौकरशाह अशोक लवासा पहले और सबसे वरिष्ठ चुनाव आयुक्त हैं।

    1980 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी, श्री चंद्रा एक आईआईटी से स्नातक किया हैं। लोकसभा चुनाव के कुछ समय पहले ही उनकी नियुक्ति की गई है।

    आयकर विभाग में कई विभिन्न पदों पर रहने के बाद श्री चंद्रा को 1 नवंबर, 2016 को सीबीडीटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्हें दो एक्सटेंशन भी मिले। उनका कार्यकाल 31 मई को समाप्त होने वाला था।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *