Fri. Apr 19th, 2024
    आप विधायक अलका लाम्बा

    आप विधायक अलका लाम्बा एकबार फिर से सुर्ख़ियों में है। अपने बयानों से सुर्खियां बटोरने वाली लाम्बा ने इस बार नवनिर्वाचित राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद पर निशाना साधा है। अपने हालिया ट्वीट में उन्होंने भाजपा द्वारा कोविंद को राष्ट्रपति बनाये जाने पर टिप्पणी की है। लाम्बा ने हनुमान चालीसा की पंक्तियों में फेरबदल करते हुए रामनाथ कोविंद के राष्ट्रपति बनने पर तंज कसा है। उनके इस कदम की चारों ओर निन्दा हो रही है और लोगों ने उनपर राजनीति का स्तर गिराने का आरोप लगाया है।

    धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप

    लाम्बा ने इस ट्वीट को ‘नया हनुमान चालीसा’ शीर्षक दिया है। आप विधायक लाम्बा पर लोगों ने धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगाया है। कुछ लोगों ने उनसे बयान वापस लेने को भी कहा है। लाम्बा दिल्ली के चांदनी चौक से विधायक है। छात्र राजनीति से अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत करने वाली लाम्बा लम्बे समय तक कांग्रेस पार्टी की भरोसेमंद रही हैं। कांग्रेस के साथ सक्रिय राजनीति में 20 साल बिताने के बाद उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी की सदस्यता ली थी। लाम्बा पहले भी अपने बयानों से विवादों में रह चुकी हैं।

    लोगों ने उनके इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट करार दिया है। उनके इस कदम को ‘खिसियानी बिल्ली खम्भा नोचे’ कह कर ट्रोल किया जा रहा है। उनका यह कदम राजनीति के गिरते स्तर को बयाँ करता सच है। अभी तक किसी भाजपा नेता ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया नहीं दी है।

    By हिमांशु पांडेय

    हिमांशु पाण्डेय दा इंडियन वायर के हिंदी संस्करण पर राजनीति संपादक की भूमिका में कार्यरत है। भारत की राजनीति के केंद्र बिंदु माने जाने वाले उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले हिमांशु भारत की राजनीतिक उठापटक से पूर्णतया वाकिफ है।मैकेनिकल इंजीनियरिंग में स्नातक करने के बाद, राजनीति और लेखन में उनके रुझान ने उन्हें पत्रकारिता की तरफ आकर्षित किया। हिमांशु दा इंडियन वायर के माध्यम से ताजातरीन राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपने विचारों को आम जन तक पहुंचाते हैं।