Thu. Apr 25th, 2024
    सुरभि ज्योति को आ रही है स्विट्ज़रलैंड ट्रिप की याद, साझा की पुरानी विडियो

    सुरभि ज्योति (Surbhi Jyoti) आज टीवी इंडस्ट्री का एक जाना-माना चेहरा बन चुकी हैं। उन्होंने ‘क़ुबूल है’, ‘प्यार तूने क्या किया’ और ‘इश्कबाज़’ जैसे शो में शानदार प्रदर्शन देकर सभी को प्रभावित कर दिया। हालांकि उनकी लोकप्रियता में चार चाँद लगे एकता कपूर के सुपरनैचुरल शो ‘नागिन 3’ से। शो में उन्होंने बेला/शिवन्या का किरदार निभाया था जिसे दर्शको का बहुत प्यार मिला। और साथ ही पर्ल वी पूरी के साथ उनकी केमिस्ट्री को बहुत सराहा जाता था।

    ये एक परिमित सीजन जिसे दर्शको से इतना प्यार मिला कि वह पूरे एक साल तक टीवी पर प्रसारित हुआ था। इस सुपरहिट फ्रैंचाइज़ी के पहले दोनों सीजन भी इतना लम्बा नहीं चले थे। शो में अनीता हसनंदानी ने भी अहम किरदार निभाया था। शो को दर्शको से शानदार प्रतिक्रिया मिली और टीआरपी की रेस में इसने लगातार नंबर 1 स्थान हासिल किया था।

    https://www.instagram.com/p/BxrfXshD0gs/?utm_source=ig_web_copy_link

    शो कुछ समय पहले ही खत्म हुआ है और इसके खत्म होते ही सुरभि यूरोप की ट्रिप पर निकल गयी। अभिनेत्री ने अपना जन्मदिन भी स्विट्ज़रलैंड में ही मनाया था। अभिनेत्री नियमित रूप से अपने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप की तसवीरें साझा करती रहती थी। स्विट्ज़रलैंड की बर्फीली वादियाँ हो या पेरिस की वो रंगीन शाम, अभिनेत्री की तसवीरें देख कर हर किसी का मन करने लगा था कि वो भी सारा काम छोड़ कर घूमने चला जाए।

    https://www.instagram.com/p/ByZYJIqjxq6/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/ByXXrtMDlyG/?utm_source=ig_web_copy_link

    अब वह ट्रिप से लौट आई हैं लेकिन लगता है कि सुरभि का मन अभी भी विदेश में ही है। उन्होंने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया पर अपनी ट्रिप का एक विडियो डाला है जिसमे वह चिड़िया को अपने हाथों से दाना खिला रही हैं। हर जगह बर्फ ही बर्फ गिर रही है लेकिन अभिनेत्री चिड़िया को दाना खिलाने में व्यस्त हैं। उन्होंने विडियो के साथ कैप्शन में लिखा-“दाने दाने पर लिखा है, खाने वाले का नाम।”

    https://www.instagram.com/p/Byj_p34D383/?utm_source=ig_web_copy_link

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *