Wed. Apr 24th, 2024

    भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पर शनिवार को निशाना साधते हुए उन्हें ‘नाजी’ करार दिया। कांग्रेस पार्टी द्वारा शुक्रवार को जारी सोनिया गांधी के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने ट्विटर पर कहा, “नाजी सैनिक की बेटी असली नाजी है, जो सीएए को मुस्लिम विरोधी बताकर झूठ फैलाने का कार्य कर रही है। यदि आप हिंदुत्ववादी हैं, तो आप निश्चित तौर पर मुस्लिम विरोधी होंगे और यदि आप मुस्लिम समर्थक हैं, तो आप धर्मनिरपेक्ष हैं।”

    कांग्रेस ने शुक्रवार को वीडियो जारी कर मोदी सरकार पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा था कि असंतोष को दबाने के लिए सरकार बल का प्रयोग कर रही है। पार्टी ने कहा था कि वह छात्रों और प्रदर्शन कर रहे लोगों के साथ खड़ी है।

    वीडियो संदेश में सोनिया गांधी ने कहा कि देश के छात्रों और नागरिकों पर बल प्रयोग को लेकर पार्टी गहरी चिंता व्यक्त करती है और दृढ़ता के साथ उनके साथ खड़ी है।

    उन्होंने कहा, “एक लोकतंत्र में लोगों को सरकार की गलत नीतियों और फैसलों के प्रति आवाज उठाने का अधिकार है। वे अपनी चिंताएं प्रकट कर सकते हैं.. भाजपा सरकार ने लोगों की आवाज की उपेक्षा की है और असंतोष को दबाने के लिए बल का प्रयोग किया है।”

    3 thoughts on “भाजपा नेता सुब्रह्मण्यम स्वामी ने सोनिया गांधी को ‘नाजी’ करार दिया”
    1. NRC & CAB देश सुरक्षा के लिए जरूरी है
      अब अगला कदम – एक देश एक कानून होना चाहिए जिससे भविष्य मे सरकारी पैसों की बरबादी रूकेगी जो सबसिडी के रूप मे केवल धर्म के नाम पर दी जाती है ये हजारों करोड़ रुपये देश की प्रगति पर खर्च करो

    2. एक देश एक कानून का सबसे बडा फायदा ये होगा की अलग अलग धर्म के नाम पर अलग अलग कानून बनाने की जरुरत नहीं पडेगी
      इससे सरकार और पब्लिक का पैसा और समय भी बचेगा
      लेकिन सरकार से निवेदन है की पहले पब्लिक को चस कानून के प्रति जागरूक भी करे

    3. देश को गुमराह करना एक जुर्म है सोनिया गांधी इस के लिए दोषी हैं जनता जवाब दे चुकी है और आगे भी देगी इस पार्टी का सफाया होगा इसमें सभी गदर भरे हैं

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *