Thu. May 16th, 2024
SUPREME COURT

नई दिल्ली, 9 मई (आईएएनएस)| सर्वोच्च न्यायालय कॉलेजियम ने गुरुवार को बंबई उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई और हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत को पदोन्नत कर शीर्ष न्यायालय का न्यायाधीश बनाने की सिफारिश की है।

इसके अलावा कॉलेजियम ने न केवल केंद्र की पुनर्विचार याचिका को खारिज कर दिया बल्कि साथ ही न्यायमूर्ति अनिरुद्ध बोस और न्यायमूर्ति ए एस बोपन्ना को भी पदोन्नत कर शीर्ष न्यायालय के न्यायाधीश बनाने की फिर से सिफारिश की है।

By पंकज सिंह चौहान

पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *