Fri. Mar 29th, 2024
    सुपर कंप्यूटर super computer in hindi

    विषय-सूचि

    सुपर कंप्यूटर क्या है? (supercomputer in hindi)

    जैसा की आप इसके नाम से ही अनुमान लगा सकते हैं की, सुपर कंप्यूटर किसी आम कंप्यूटर के मुकाबले बहुत ही तेज़ होता है। इसकी  कार्य क्षमता आम कंप्यूटर से बहुत ज्यादा होती है। सुपर कंप्‍यूटर की गति को मेगा फ्लॉप में मापा जाता है।

    इसका उपयोग बहुत ज्यादा प्रोसेसिंग और बड़े बड़े काम करने के लिए किया जाता है। इसमें कई सारे प्रोसेसर का उपयोग किया जाता है जिससे इसकी कार्यक्षमता काफी तेज़ हो जाती है। ये एक सेकंड में अरबों गणनाये करने में सक्षम होता है।

    इसकी स्पीड एक आम कंप्यूटर से लाखों गुना तेज़ होती है। इससे ज्यादा तर भारी और बड़े डाटा को एनालिसिस करने के लिए उपयोग किया जाता है।

    सीरियल और पैरेलल प्रोसेसिंग (serial and parallel processing in hindi)

    Serial programming vs parallel programming in hindi

    • सीरियल प्रोसेसिंग (serial processing in hindi)

    साधारण कंप्यूटर एक समय में एक ही कार्य कर पाते हैं। इसी एक समय पर एक काम कर पाने को सीरियल प्रोसेसिंग कहते हैं। इसको एक उदहारण से समझने का प्रयास करे तो आप इसे इस तरह समझ सकते हैं की आप एक शॉपिंग मॉल में जाते हैं जहाँ से आप कुछ सामान अपने लिए चुन लेते हैं। आप अपने सामान को लेकर केशियर के पास पहुँचते हैं।

    अब कैशियर आप के सामान को एक एक कर स्कैन कर बिल बनाएंगे। कुछ ऐसा ही सीरियल प्रोसेसिंग काम करता है। आप चाहे जितनी मर्जी तेज़ी से सामान चुन ले पर जैसे केशियर अपने हिसाब से एक एक करके सामान को स्कैन करेगा ठीक इसी तरह सीरियल प्रोसेसिंग भी काम करती है।

    • पैरेलल प्रोसेसिंग (parallel processing in hindi)

    पैरेलल प्रोसेसिंग में कार्यों को अलग अलग विभाजित कर सब पर एक साथ काम किया जाता है। इसी पैरलल प्रोसेसिंग का ही इस्तेमाल कर सुपर कंप्यूटर बहुत ही तेज़ी से काम करते हैं। इसको उदहारण से समझने का प्रयास कीजिये। आप के पास बहुत सारा सामान है पर अगर आप एक ही केशियर से बिल कराएँगे तो आप को बहुत समय लग जायेगा।

    लेकिन पैरेलल प्रोसेसिंग में आप अपने कई सरे दोस्तों में अपने सामान को बाँट लेते हैं और वो अलग अलग काउंटर से बिल तेज़ी से करा सकते हैं। जिससे आपका काम जल्दी हो जायेगा। ठीक इसी तरह सारे काम को अलग अलग विभाजित कर सब पर एक साथ काम किया जा सकता है।

    किस सॉफ्टवेयर पर चलता है सुपर कंप्यूटर? (supercomputer software in hindi)

    जब नए सुपर कंप्यूटर की शुरुआत हुई थी तो यह उनिक्स ऑपरेटिंग सिस्टम पर कार्य करते थे।  लेकिन समय और टेक्नोलॉजी में बदलाव के साथ यह अब लिनक्स पर कार्य करता है।

    ज्यादातर सुपर कंप्यूटर का उपयोग साइंटिफिक कार्यों के लिए ही किया जाता है तो इसमें कभी कभी ट्रेडिशन प्रोगरामिंग लैंग्वेज फोरट्रान और मॉर्डन प्रोगरामिंग लैंग्वेज जैसे C और C ++ का उपयोग भी किया जाता है।

     सुपर कंप्यूटर का इस्तेमाल? (uses of supercomputer in hindi)

    आप अपने नार्मल कंप्यूटर से ईमेल , गेम खेलना , एडिटिंग और बाकि सब जनरल काम करते होंगे। पर अपने कभी सोचा है की सुपर कंप्यूटर क्या काम करता होगा?

    सुपर कंप्यूटर ज्यादातर जटिल, गणित सम्बंधित साइंटिफिक प्रॉब्लम, नुक्लेअर मिसाइल के टेस्ट सम्बंधित कार्य ,मौसम का हाल बताना, पर्यावरण को समझना और सिक्योरिटी की मजबूती जांचना आदि कार्य के लिए इस्तेमाल किया जाता है।

    भारत और सुपर कंप्यूटर (supercomputer in india in hindi)

    भारत के पास मौजूदा समय में 5 सुपर कंप्यूटर हैं। 1993 से सुपर कंप्यूटर की एक टॉप 500 की लिस्ट त्यार की जाती है, जिसमे भारत का प्रत्यूष अभी 39वे रैंक पर है। इसी लिस्ट में भारत के स्तिथि ऐसी है।

    • प्रत्यूष- 39 रैंक
    • मिहिर- 66 रैंक
    • InC1- 206 रैंक
    • SERC- 327 रैंक
    • iDataplex-496 रैंक

    विश्व के विकसित देश जो सुपर कंप्यूटर का आविष्कार कर चुके थे उन्होंने अपनी टेक्नोलॉजी दूसरे देशों को देने से मना कर दिया। इससे टेक्नोलॉजी में भारत पिछड़ सकता था।

    ऐसे में भारत ने तय किया की वो अपना सुपर कंप्यूटर खुद बनाएंगे। दरअसल भारत को अपना पहला सुपर कंप्यूटर सन 1991 में मिला। इसका नाम परम 8000 था। इसमें 64 CPU का उपयोग किया गया था। भारत ने पहला कंप्यूटर स्वदेश में ही बना कर विश्व भर को ये साबित कर दिया की भारत टेक्नोलॉजी के लिए किसी पर निर्भर नहीं है।

    भारत का सबसे आधुनिक सुपर कम्प्युटर प्रत्यूष है। दरअसल इसको मौसम और वातावरण को अच्छे से समझ आने के उद्देश्य से बनाया गया था। ये भारत में मानसून, बाढ़ , सूखा, चक्रवात और हवा की गति जैसी मौसमी बदलाव की जाँच और इसकी भविष्यवाणी सटीकता से कर सकता है। इसको दो जगह में स्थापित करने का प्लान बनाया गया था। पहला पुणे में स्थापित हो चूका है और दूसरा नॉएडा में स्थापित होगा।

    आप को बता दे की चीन, अमरीका और जापान सबसे विकसित सुपर कम्प्युटर वाले देश हैं। चीन इनमे पहले नंबर पर है। इसलिए चीन को टेक्नोलॉजी में इतनी महारत हासिल है।

    सुपर कम्प्युटर के लाभ (advantages of supercomputers in hindi)

    • ये बड़ी से बड़ी प्रोब्लेम्स और परेशानियों को चुटकी में हल कर सकने में सक्षम है।
    • ये आपकी बहुत सी संपत्ति भी बचा सकता है।
    • आप इससे वर्चुअल टेस्टिंग भी कर सकते हैं।

    सुपर कंप्यूटर की हानिया (dis-advantages of supercomputers in hindi)

    • ये बहुत ही महंगा हो सकता है।
    • ये बहुत सारी जगह का उपयोग करता है।
    • ये सिर्फ चुनिंदा कार्यों के लिए कारगर हो सकता है।
    • बहुत ही कुशल कारीगरों की आवश्यकता होती है।
    • इसकी मरम्मत में बहुत ज्यादा खर्चा आता है।

    सुपर कंप्यूटर से सम्बंधित यदि आपका कोई भी सवाल या सुझाव है, तो आप उसे नीचे कमेंट में लिखकर हमसे पूछ सकते हैं।

    2 thoughts on “सुपर कंप्यूटर क्या है? परिभाषा, जानकारी”
    1. आपने बेहद ही शानदार आर्टिकल लिखा है, मुझे इससे काफी कुछ सीखने को मिला |

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *