Thu. Mar 28th, 2024
    सिम्बा फ़िल्म रिव्यु

    ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाना रोहित शेट्टी की आदत है और उन्होंने एक बार फिर वही किया है। सिम्बा रोहित शेट्टी की बाकी फ़िल्मों की तरह ही है। सिम्बा इन सपनों के साथ बड़ा होता है कि वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बनेगा और यह किरदार रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

    यदि समीक्षकों की बात करें तो फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘सिम्बा को 4 स्टार दिए हैं और विनर बताया है। तरण लिखते हैं कि, “यह एक मज़बूत और सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी ने फिर से कर दिखाया है और रणवीर सिंह ने भी जो कमाल के हैं।

    सीटियाँ, तालियाँ, हंसी सब कुछ पक्का है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने की उम्मीद कर रहा हूँ।”

    तरण ने यह भी लिखा है कि, “सिम्बा कमाल की मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी फ़िल्म जगत में आज के मनमोहन देसाई हैं और रणवीर सिंह उनकी फैन फोल्लोविंग और भी ज्यादा बढ़ा देंगे।”

    फ़िल्म समीक्षक सुमित कदेल लिखते हैं कि, “सिम्बा 2018 की सबसे मनोरंजक फ़िल्म है और रोहित शेट्टी की अबतक की सबसे अच्छी फ़िल्म है। फ़िल्म में एक्शन, भावनाएं और मनोरंजन सब कुछ है। रणवीर सिंह लाजवाब हैं। अजय और अक्षय की एंट्री दर्शकों को बहुत ज्यादा उत्तेजित कर देती है।”

    सुमित ने भी फ़िल्म को 4 स्टार दिए हैं। उन्होंने यह भी कहा है कि रोहित शेट्टी ने सिम्बा में पुलिस का अपना एक विश्व निर्मित कर दिया है जो आने वाले सालों में इतिहास रचेगा।

    सुमित आगे कहते हैं कि, “दर्शक एक ऐसे एक्शन हीरो को खोज रहे थे जो कमाल के अभिनय के साथ मजेदार कॉमेडी और एक्शन कर सके और सिम्बा के साथ दर्शकों को नया मास स्टार मिल गया है। वह है रणवीर सिंह।”

    गिरीश जोहर ने फ़िल्म को पैसा वसूल मनोरंजक फ़िल्म बताया है और कहा है कि फ़िल्म ब्लॉकबस्टर है।

    यह साल रणवीर सिंह के लिए बड़ा साल रहा है। सबसे पहले उनकी सबसे बड़ी ब्लाकबस्टर फ़िल्म ‘पद्मावत’ आई फिर दीपिका से उनकी शादी और उसके बाद ‘सिम्बा’ में मिल रही इतनी तारीफें। फ़िल्म की तो बात हो गई रही बात बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की तो आने वाले दिनों में वह भी पता चल जाएगा।

    क्या आप यह फ़िल्म देखने जा रहे हैं? कमेंट करिए और हमें बताइये।

    यह भी पढ़ें: एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा ट्रेलर: फ़िल्मनिर्माता ले आ रहे हैं एक नयी और अकल्पित प्रेमकहानी

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *