Fri. Apr 19th, 2024
    रणवीर सिंह करियर ग्राफ

    2018 रणवीर सिंह के लिए बहुत अच्छा रहा। इस साल उनकी शादी भी हुई और उनकी एक फ़िल्म भी ब्लॉकबस्टर रही। अलाउद्दीन खिलजी के किरदार के लिए रणवीर को बहुत प्रशंसा मिली थी।

    दीपिका पादुकोण से शादी और 3 रिसेप्शन के बाद रणवीर सिंह इस साल की अपनी दूसरी रिलीज़ के लिए तैयार हैं। उनकी फ़िल्म ‘सिम्बा’ 28 दिसम्बर को रिलीज़ होने वाली है जिसमें रणवीर एसीपी संग्राम भालेराव का किरदार निभा रहे हैं।

    https://www.instagram.com/p/Br4VcBsBKGP/

    रणवीर सिंह अपने हर नए किरदार के साथ दर्शकों के लिए कुछ नया लेकर आते हैं फिर चाहे वह उनकी पहली फ़िल्म ‘बैंड बाजा बारात’ हो या फिर ‘पद्मावत’ रणवीर को किरदारों के साथ एक्सपेरिमेंट करना अच्छा लगता है।

    रणवीर सिंह ने ‘पद्मावत’ में नकारात्मक भूमिका करने के लिए अपने करियर का सबसे बड़ा जोखिम उठाया था पर यह उनके लिए लाभप्रद साबित हुआ क्योंकि फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 300 करोड़ रूपये की कमाई की और रणवीर की फ़िल्म में जीतनी भी प्रशंसा की गई कम ही थी।

    इस साल रणवीर और दीपिका की शादी भी चर्चा में थी। दोनों को एक दूसरे से तब प्यार हो गया था जब वे अपनी फ़िल्म ‘गोलियों की रासलीला- रामलीला’ की शूटिंग कर रहे थे। यह फ़िल्म 2013 में रिलीज़ की गई थी और फ़िल्म से लगभग 116 करोड़ रूपये की कमाई हुई थी।

    https://www.instagram.com/p/Brhl_WBh2aF/

    उसके बाद दोनों ने संजय लीला भंसाली की दो और फ़िल्में ‘बाजीराव मस्तानी’ और ‘पद्मावत’ की। दोनों ही फ़िल्में बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट रही। साल के अंत में जब उनकी फ़िल्म ‘सिम्बा’ रिलीज़ होने जा रही है तो उससे पहले बात करते हैं रणवीर के करियर ग्राफ की।

    रणवीर का करियर ग्राफ हमेशा नीचे से ऊपर की ओर नहीं रहा उन्हें गुज़रे सालों में कई उतार-चढ़ाव देखने पड़े। उनकी फ़िल्में ‘लूटेरा(2013)’, ‘किल दिल (2014)’, ‘बेफिक्रे(2016)’ दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब नहीं रही।

    ‘लूटेरा’ समीक्षकों को तो पसंद आई थी पर बॉक्स ऑफिस पर यह फ़िल्म केवल 30 करोड़ की ही कमाई कर सकी। पर रणवीर की ख़ास बात यह है कि वह अपनी हर फ्लॉप फ़िल्म के बाद एक हिट फ़िल्म देते हैं। ‘किल दिल’ के फ्लॉप होने के बाद उनकी फ़िल्म ‘दिल धड़कने दो’ हिट रही।

    ‘बेफिक्रे’ भी आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्देशित बड़े बैनर की फ़िल्म होने के बावजूद ‘लूटेरा’ की तरह ही रही। फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस पर केवल 60 करोड़ की कमाई की पर इसके बाद रणवीर सिंह अपनी सबसे बड़ी फ़िल्म ‘पद्मावत’ के साथ वापस आए।

    https://www.instagram.com/p/BeZS29bBp1U/

    तो आइये आपको दिखाते हैं रणवीर सिंह की फ़िल्मों का कुल कलेक्शन और उनका करियर ग्राफ।

    1- बैंड बाजा बारात (2010)= 17.8 करोड़। 

    2 – लेडीज वर्सेज रिक्की बहल (2011)= 32.97 करोड़। 

    3 – गोलियों की रासलीला रामलीला (2013)= 116.33 करोड़। 

    4 – लूटेरा (2013)= 29 करोड़। 

    5 – गुंडे (2014) = 78.6 करोड़। 

    6 – किल दिल (2014)= 33.14 करोड़। 

    7 – दिल धड़कने दो (2015) = 76.88 करोड़। 

    8 – बाजीराव मस्तानी (2015) = 184.2 करोड़। 

    9 – बेफिक्रे (2016) = 60 करोड़। 

    10 – पद्मावत (2018)= 302.15 करोड़। 

    28 दिसम्बर को रणवीर की फ़िल्म ‘सिम्बा’ रिलीज़ होने जा रही है और अब यह देखना दिलचस्प होगा कि यह फ़िल्म रणवीर के करियर ग्राफ को कहाँ ले जाती है। फ़िल्म में सारा अली खान भी हैं यह सारा की दूसरी फ़िल्म है।

    यह भी पढ़ें : रिलीज़ हुआ ठाकरे का ट्रेलर: CBFC ने जताई आपत्ति पर फ़िल्म समीक्षक कर रहे हैं तारीफ़

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *