Thu. Mar 28th, 2024
    सिम्बा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, दूसरा सप्ताह, सारा अली खान, रोहित शेट्टी

    रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी की फ़िल्म ‘सिम्बा’ बॉक्स ऑफिस पर हर बीते दिन के साथ नए रिकार्ड्स बना रही है। दुसरे सप्ताह में फ़िल्म ने मोटी रकम बटोरी है। फ़िल्म 2018 की तीसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन चुकी है।

    पहले स्थान पर है रणबीर कपूर की फ़िल्म ‘संजू’ तथा दुसरे स्थान पर रणवीर सिंह की ही फ़िल्म ‘पद्मावत’ ने जगह बनाई है। ‘सिम्बा’ का इस सप्ताह का कलेक्शन कुछ इस प्रकार है। शुक्रवार 9.02 करोड़, शनिवार 13.32 करोड़, रविवार 17.49 करोड़, कुल 190.64 करोड़।

    सिम्बा ने पहले सप्ताह में 150.81 करोड़ की कमाई की है तथा दुसरे सप्ताह के तीन दिनों की कमाई 39.83 करोड़ रुपये है। सिम्बा ने तीन दिनों में ही 50 करोड़ कमा लिए थे इसके साथ पांचवे दिन फ़िल्म ने 100 करोड़ की कमाई की।

    7 दिनों में फ़िल्म 150 करोड़ क्लब में शामिल हो गई तथा 10वें दिन तक फ़िल्म ने 175 करोड़ रूपये कमा लिए थे।

    सिम्बा ने ‘बाजीराव मस्तानी’ की कुल कमाई को पीछे छोड़ दिया है और इसके साथ रणवीर के करियर की दूसरी सबसे ज्यादा कमाने वाली फ़िल्म बन गई है। ‘पद्मावत’ अभी भी पहले स्थान पर है। ‘पद्मावत’ ‘बाजीराव मस्तानी’ और सिम्बा’ रणवीर के करियर की सबसे बड़ी फ़िल्में हैं।

    इसके साथ ही ‘सिम्बा’ रोहित शेट्टी के करियर की भी सबसे बड़ी तीन फ़िल्मों में शामिल हो गई है जिसमें से पहली है ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ दूसरी फ़िल्म ‘गोलमाल अगेन’ है। ‘सिम्बा’ फिलहाल तीसरे पायदान पर है।

    फ़िल्म विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में फ़िल्म का अबतक का कुल कलेक्शन 72.88 करोड़ रूपये हो चूका है।

    ब्लॉकबस्टर फ़िल्में बनाना रोहित शेट्टी की आदत है और उन्होंने एक बार फिर वही किया है। सिम्बा रोहित शेट्टी की बाकी फ़िल्मों की तरह ही है। सिम्बा इन सपनों के साथ बड़ा होता है कि वह एक भ्रष्ट पुलिस ऑफिसर बनेगा और यह किरदार रणवीर सिंह ने बखूबी निभाया है। फ़िल्म दर्शकों को पसंद आ रही है।

    यदि समीक्षकों की बात करें तो फ़िल्म समीक्षक तरण आदर्श ने ‘सिम्बा को 4 स्टार दिए हैं और विनर बताया है। तरण लिखते हैं कि, “यह एक मज़बूत और सम्पूर्ण मनोरंजक फ़िल्म है। रोहित शेट्टी ने फिर से कर दिखाया है और रणवीर सिंह ने भी जो कमाल के हैं।

    सीटियाँ, तालियाँ, हंसी सब कुछ पक्का है। बॉक्स ऑफिस पर धमाल होने की उम्मीद कर रहा हूँ।”

    यह भी पढ़ें: सोनचिड़िया ट्रेलर रिलीज़: कभी नहीं देखा होगा सुशांत और भूमि पेड्नेकर का यह रूप

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *