Tue. Apr 23rd, 2024
    सिद्धार्थ सागर और सुबुही जोशी ने तोड़ी अपनी सगाई, अभिनेत्री ने लगाया शारीरिक शोषण का इलज़ाम

    टीवी कपल सिद्धार्थ सागर और सुबुही जोशी ने अपनी सगाई तोड़ दी है। दोनों ने पिछले साल नवम्बर में सगाई की थी। टाइम्स ऑफ़ इंडिया के अनुसार, सुबुही ने कॉमेडियन पर उनके साथ शारीरिक शोषण का इलज़ाम लगाया है जबकि सागर ने कहा है कि दोनों का ब्रेक-अप असंगति के कारण हुआ।

    सुबुही ने दावा किया-“2016 में जब हम अलग हुए, तो उसने अपनी मां को इसके लिए जिम्मेदार ठहराया। हालाँकि, जो कुछ भी हुआ उसके लिए वह पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं थी; मुझे तब एहसास हुआ जब सगाई के बाद मैं उसके साथ रही। समस्या उसके दृष्टिकोण और व्यवहार के साथ है, लेकिन मैंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की।”

    sagar-subuhi

    उन्होंने आगे बताया कि सागर छोटी छोटी बातो पर गुस्सा हो जाते और हिंसा शुरू कर देते। उनके मुताबिक, “वो हाथ उठाता है और चीज़ें फेकता है।” एक बार सुबुही ने पुलिस को भी बुला लिया था जब सागर ने उन पर हाथ उठाया। उन्होंने बताया कि सागर वित्तीय संकट के कारण बहुत परेशान थे।

    उन्होंने यह भी खुलासा किया कि वह एक सौहार्दपूर्ण नोट पर रिश्ते को खत्म करना चाहेंगी, लेकिन उन्होंने बताया कि सागर एक पलायनवादी है और वह स्थिति से भाग गए। उन्होंने अभिनेत्री को अपने फोन और सोशल मीडिया अकाउंट पर भी ब्लॉक कर दिया है।

    sagar subuhi

    हालांकि, सागर ने प्रकाशन को एक अलग ही कहानी बताई है। उन्होंने कहा कि दोनों के बीच सब सही था लेकिन फिर सुसंगति के मुद्दे आ गए। उन्होंने खुलासा किया कि दोनों की सगाई ढाई महीने पहले ही टूट गयी थी। उन्होंने कहा कि वित्तीय संकट के कारण दोनों के रिश्ते में दरार आई और सुबुही वो इंसान थी जिन्होंने पहले उन पर हाथ उठाया। उन्होंने ये भी कहा कि उन्होंने पहले सागर को सोशल मीडिया पर ब्लॉक किया था।

    दोनों पहली बार 2014 में मिले थे और फिर दो साल बाद दोनों अलग हो गए। उसके बाद पिछले साल दोनों फिर साथ आये और रिश्ते को आगे ले जाते हुए सगाई कर ली।

    https://www.instagram.com/p/Bsu2Dj2BAta/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *