Fri. Apr 19th, 2024
    सिद्धार्थ मल्होत्रा बर्थडे

    जैकलिन फर्नांडीज, कैटरीना कैफ, करण जौहर, मीरा राजपूत, गौरी खान, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सनोन, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कई अन्य सितारों ने  सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​का जन्मदिन मनाने के लिए उनकी घर की तरफ रुख किया है। 

    सिद्धार्थ मल्होत्रा ​जो आज 34 साल के हो गए हैं, ने मंगलवार को इस उपलक्ष्य में एक भव्य समारोह का आयोजन किया है। जैकलीन फर्नांडीज , कैटरीना कैफ , करण जौहर , मीरा राजपूत, गौरी खान, सोनाक्षी सिन्हा, कृति सनोन, करिश्मा कपूर, आदित्य रॉय कपूर और कई अन्य लोगों ने इस मौके पर अपनी उपस्थिति दर्ज़ कराई है।

    अगर खबरों की मानें तो सिद्धार्थ की यह पार्टी उनकी जन्मदिन पार्टी के साथ-साथ हाउसवार्मिंग पार्टी भी थी।

    अभिनेता ने पार्टी से पहले शटरबग्स के लिए पोज दिया और यहां तक ​​कि मीडिया के साथ अपने जन्मदिन का केक भी काटा। उन्होंने प्रशंसकों के साथ कुछ सेल्फी भी क्लिक कीं है। 

    https://www.instagram.com/p/BsrVTlAj1ZQ/

    https://www.instagram.com/p/Bsqk_7qDxGG/

    https://www.instagram.com/p/BsqlQ7sDiQu/

    https://www.instagram.com/p/BsqkzDEjFcT/

    https://www.instagram.com/p/Bsrat3KjtUd/

    https://www.instagram.com/p/Bsq1-XVnwGj/

    सिद्धार्थ को आखिरी बार बॉलीवुड प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के साथ सेमीनार में देखा गया था जिसकी तस्वीर भी सिद्धार्थ में साझा की थी। 

    सिद्धार्थ अगली बार परिणीति चोपड़ा के साथ सिल्वर स्क्रीन पर फिल्म ‘जबरिया जोड़ी’ में दिखाई देंगे। दोनों सितारों ने इससे पहले 2014 में आई फिल्म ‘हंसी तो फसी’ में साथ काम किया है।

    जबरिया जोड़ी प्रशांत सिंह द्वारा निर्देशित और एकता कपूर द्वारा सह-निर्मित है। फिल्म इस साल 17 मई को सिनेमाघरों में आने वाली है।

    यह भी पढ़ें: पेट्टा बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 6: बनी अबतक की तीसरी सबसे बड़ी तमिल फ़िल्म

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *