Fri. Mar 29th, 2024
    सिद्धारमैया कन्नड़ भाषा

    कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने भारतीय जनता पार्टी को निशाना बनाते हुए आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगले वर्ष चुनाव आने वाले है इसलिए भाजपा उनपर बेवजह आरोप लगा रही है। सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि भाजपा की ये हरकत उनकी हताशा और निराशा को दिखाती है। उन्होंने आगे कहा कि झूठे आरोप लगाना भाजपा का चुनावी कैम्पेन है।

    सीएम सिद्धारमैया ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वो कर्नाटक में एक मज़बूत नेता के रूप में उभर कर सामने आये है, इसलिए भारतीय जनता पार्टी उनको निशाना बनाना चाहती है। उन्होंने आगे बताया कि कर्नाटक में अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनावो से पहले भाजपा नेताओ ने भ्रष्टाचार समेत कई गंभीर आरोप लगाए है। यह भाजपा का सत्तारूढ़ पार्टी के खिलाफ चुनावी कैम्पेन की रणनीति का हिस्सा है।

    सीएम सिद्धारमैया ने आगे कहा कि जनता चाहती है कि हम फिर से वापसी करे क्योकि कर्नाटक की जनता को मालूम है, कि सिद्धारमैया जो वादे करता है वो पुरे भी करता है। जनता अच्छी तरह से जानती है कि हमारी सरकार ने आर्थिक रूप से कमज़ोर वर्गो, किसानो, पिछड़े वर्गो और अल्पसंख्यको के लिए काम किया था।

    हाल ही में भाजपा के एक नेता ने कर्नाटक सीएम पर चुटकी ली थी, भाजपा नेता ने कहा था कि पीएम मोदी ने भूखे पेट दर्शन किये थे, और सीएम ने मछली खाकर किये थे। गौरमतलब है कि सीएम के हाल ही में इसी मुद्दे को लेकर विवाद भी खड़ा हो चूका है। भारतीय जनता पार्टी के विधायक अरविन्द लिम्बावली ने कहा कि मोदी ने मंजुनाथ स्वामी के दर्शन भूखे पेट किये थे, वहीं सभी को पता है सीएम क्या खाकर गए थे। उन्होने आगे कहा कि मोदी और सिद्धारमैया में यही अंतर है।