Thu. Mar 28th, 2024
    चेहरा गोरा करने के लिए एलो वेरा

    एलो वेरा अथवा ग्वारपाठा का उपयोग चेहरे हुए त्वचा से सम्बंधित कई समस्याओं के लिए किया जाता है। एलो वेरा जैल में मौजूद विटामिन और अन्य पोषक तत्व आपके चेहरे को गोरा और साफ तथा त्वचा को कोमल बनाने में मदद करता है। बालों में एलो वेरा का इस्तेमाल इन्हे घने, लम्बे और सुन्दर बनाने में भी किया जाता है।

    एलो वेरा, जिसे हिंदी में घृतकुमारी भी कहते हैं, का इस्तेमाल विभिन्न कारणों जैसे दाग धब्बों को हटाने में, चेहरे को साफ रखने में, बालों में शैम्पू के रूप में आदि कई कारणों से किया जा सकता है। इसमें मौजूद विटामिन ए, विटामिन ई, विटामिन सी और फोलिक एसिड त्वचा को पूरी तरह से पोषकता उपलब्ध कराने में मदद करते हैं। इसके उपयोग के लिए एलो वेरा पौधे से इसे तोड़कर तुरंत लगाना चाहिए। प्राकृतिक एलो वेरा उपलब्ध ना होने पर आप इसे दुकान से खरीदकर भी लगा सकते हैं।

    आइये जानते हैं एलो वेरा के उपयोग से चेहरे और त्वचा पर होने वाले फायदों के बारे में !!

    चेहरे पर एलो वेरा के फायदे :

    चेहरा साफ और गोरा करने में : ताजा एलो वेरा जैल से चेहरा धोने पर चेहरा गोरा और साफ हो जाता है। इसे उपयोग से चेहरे पर मौजूद गंदगी और कीटाणु को पूरी तरह से साफ किया जा सकता है। साबुन के स्थान पर एलो वेरा का उपयोग करने पर चेहरे की जलन को कम किया जा सकता है एवं इसे भीतर से पोषकता प्रदान करने में मदद की जा सकती है।

    दाग, धब्बे और फुंसी रोकने में : एलो वेरा एक प्राकृतिक औषधि है जिसका इस्तेमाल शरीर और चेहरे पर होने वाली फोड़े-फुंसियों को रोकने में किया जाता है। इसके अलावा चेहरे पर किसी भी तरह के दाग-धब्बे या निशान को साफ करने में भी एलो वेरा जैल बहुत उपयोगी साबित हुआ है।

    त्वचा को नमी (मॉइस्चराइज) करने में : चेहरे और त्वचा पर विभिन्न तरह की क्रीम या सौंदर्य पदार्थ लगाने से अक्सर जलन या अन्य दुष्प्रभाव हो जाते हैं। कई बार तो चेहरे पर फुंसी और अन्य तरह के धब्बे हो जाते हैं। इसे रोकने के लिए एलो वेरा का इस्तेमाल प्राकृतिक मॉइस्चराइजर के रूप में किया जा सकता है।

    चेहरा अच्छी तरह से साफ करने के बाद हलके हाथों से एलो वेरा जैल को चेहरे और गर्दन पर लगाएं। थोड़ी देर रखने के बाद साफ पानी से धो लें।

    गर्मी से झुलसने पर : गर्मी के मौसम में तेज धुप के कारण अक्सर हमारा चेहरा और त्वचा झुलस जाती है। इससे त्वचा पर तेज जलन और कालापन आ जाता है। इसे रोकने के लिए एलो वेरा जैल को त्वचा पर रगड़ें और कुछ देर रहने दें। 30 मिनट के बाद ठन्डे पानी से इसे साफ करें।

    एलो वेरा जैल में मौजूद ठन्डे क्रिस्टल त्वचा को आराम पहुंचाते हैं और गर्मी को बाहर करते हैं।

    झुर्रियां रोकने में : बढ़ती उम्र के साथ चेहरे और अन्य भागों में झुर्रियां आना स्वाभाविक है। हालाँकि कुछ घरेलु नुस्खों के इस्तेमाल से इनपर काबू पाया जाता है। दिन में दो बार एलो वेरा जैल का इस्तेमाल करने से झुर्रियों को बड़ी मात्रा में रोका जा सकता है।

    घरेलु फेस पैक बनाने में : घर पर एलो वेरा का इस्तेमाल करके प्राकृतिक और असरदार फेस पैक बनाया जा सकता है। इसे शहद, मुल्तानी मिट्टी, निम्बू आदि चीज़ों के साथ मिलाकर फेस पैक बनाया जा सकता है।

    चेहरे पर एलो वेरा कैसे लगायें

    एलो वेरा का उपयोग करने के लिए सबसे पहले एलो वेरा पौधे से एक मोटी पत्ती तोड़ लें। इसे तोड़ने के बाद एलो वेरा पत्ती पर मौजूद धूल को साफ कपडे या रुई से साफ करें। चाकू या कैंची के इस्तेमाल से इसे बीच से काट लें।

    इसके बाद एक चम्मच लेकर पत्ती में मौजूद जैल को निकाल लें। एक बर्तन में इस जैल को निकलकर साफ उँगलियों से जैल को चेहरे और अन्य भागों पर सामान मात्रा में लगायें। इसे लगाने के बाद करीबन 30 मिनट से एक घंटे तक आप इसे छोड़ सकते हैं।

    इसके बाद गुनगुने पानी से इसे धो लें। इसके इस्तेमाल से चेहरा पूरी तरह से साफ और नमी से भरपूर हो जाएगा।

    सारांश :

    ताजा एलो वेरा जैल लगाने से आप चेहरे और त्वचा की अनेक समस्याओं का सामना कर सकते हैं। चेहरे पर मौजूद दाग धब्बों, त्वचा झुलसने पर, चेहरा धोने आदि अनेक कार्यों में इसका इस्तेमाल किया जा सकता है। इसे उपयोग में लेने के लिए इसे सीधे पौधे से तोड़कर लगायें।

    By पंकज सिंह चौहान

    पंकज दा इंडियन वायर के मुख्य संपादक हैं। वे राजनीति, व्यापार समेत कई क्षेत्रों के बारे में लिखते हैं।

    10 thoughts on “साफ चेहरे और सुन्दर त्वचा के लिए एलो वेरा का उपयोग”
    1. main niyamit aloe vera ka fes wash use karta hoon. isse chehre ke daag dhabbe door ho jaate hain.

      1. एलो वेरा का फेस वाश चेहरे के दाग फ्हब्बे दूर करने के लिए बहुत उपयोगी होता है.

    2. एलो वेरा की पट्टी को बीच से काट लें और छिलका हटा लें. इसके बाद इसमें मौजूद जेल को धीरे धीरे त्वचा पर रगडें. 2-3 मिनट तक रगड़ने के बाद इसे हटा दें. अब चेहरे को 20 मिनट के लिए सुखनें दें. अब इसे धो लें.

    3. hello
      main yah puchnaa chaahta hoon ki chehre par aloeveraa lagaane ke alaawa aloevera ke kya kya use ho sakte hain hame healthy rakhne ke liye?

      1. aap aloe vera ka juice pee sakte hain. iske alava aloe vera ke powder ko pani mein milakar le sakte hain. roj subah khali pet aloe vera ka juice pene se pet saaf hota hai.

    4. hamen achchi and glowing skin paani hai to kyaa sirf ye aloevera facepack enough hotaa hai? kya kuch or cheezen bhi iske saath use karni chaahiye?

    5. zyada tez dhoop hone se mera chehraa garmi se jhulas gayaa hia to mujhe aloevera ko kis taraah prayog karnaa chahiye?

    6. kyaa main aloeveraa kaa podhaa ghar par hi lagaa saktaaa hoon? kyaa aap bataa sakte hain ki main aisa kaise kar saktaa hoon?

    7. mere chehre par puraane daag hain kyaa aloeveraa lagaane se ye bilkul saaf ho sakte hain? mujhe inhe saaf karne ke liye kitne din use karna padega?

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *