Thu. Mar 28th, 2024

    भोपाल संसदीय क्षेत्र से सांसद और मालेगांव बम विस्फोट मामले में आरोपी प्रज्ञा सिंह ठाकुर को रक्षा मंत्रालय की संसदीय सलाहकार समिति का सदस्य बनाए जाने पर कांग्रेस ने गुरुवार को तंज कसा है। कांग्रेस का कहना है कि अब तो इस देश को भगवान राम भी नहीं बचा सकेंगे।

    महिला आतंकवादी प्रज्ञा सिंह को शामिल किया गया

    कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और प्रवक्ता के. के. मिश्रा ने कहा, “इसे दुर्भाग्य कहा जाएगा कि जिस सरकार के जिम्मे देश की आंतरिक सुरक्षा है, उस सुरक्षा समिति के अध्यक्ष स्वयं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह हैं, उसमें सांसद के नाते एक महिला आतंकवादी प्रज्ञा सिंह को शामिल किया गया है। इससे शर्मनाम हादसा और क्या हो सकता है। एक आतंकवादी आंतरिक सुरक्षा के मामलों की समिति में शामिल हो, अब तो मैं सोचता हूं कि भगवान राम भी इस देश की रक्षा नहीं कर पाएंगे।”

    मारक शक्तियों की जानकार हैं प्रज्ञा सिंह 

    कांग्रेस के एक अन्य प्रवक्ता अजय यादव का कहना है, “देश में भाजपा की सरकार बनने के बाद रक्षा मामलों में कई तरह की नाकामियां सामने आई हैं। अब इन कमियों को दूर करने के लिए बनाई गई समिति में एक महिला (प्रज्ञा सिंह), जो मारक शक्तियों की जानकार है, उसे शामिल किया जाना आश्चर्यजनक है।”

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *