Fri. Mar 29th, 2024
    साक्षी धोनी रॉबिन उथप्पा

    साक्षी धोनी ने उन्हें और एमएस धोनी को एक साथ लाने के लिए रॉबिन उथप्पा को “धन्यवाद” दिया है। धोनी और साक्षी जिनकी शादी 2010 में हुई थी उनकी 3 साल की बेटी भी हैं जिसका नाम जीवा हैं। साक्षी ने हाल ही में मुंबई में अपना 30वां जन्मदिन बनाया था।

    साक्षी के जन्मदिन में भारतीय क्रिकेट के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या औऱ रॉबिन उथप्पा भी शामिल थें। जीवा एक बार इस पार्टी की स्टार आकर्षण नजर आई, वही साक्षी इस पार्टी में किसी और के साथ केक काटते हुए दिखाई दी, जो कि अपना जन्मदिन साक्षी के साथ मना रहें थे।

    इस पार्टी में इंडियन आइडल के सिंगर राहुल वैद्यया भी नजर आए जिन्होनें अपने गानों से भीड़ का मनोरंजन किया। साक्षी और हार्दिक पांड्या भी राहुल वैद्या के साथ चन्ना मेरिया गाते हुए नजर आए जो की फिल्म ए दिल हैं मुश्किल का गाना हैं। साक्षी नें पार्टी खत्म होने के बाद, इस पार्टी में आए सभी लोगों का धन्यवाद किया, और रॉबिन उथप्पा को एक विशेष पोस्ट के जरिये धन्यवाद धन्याबाद दिया।

    साक्षी नें इंस्टाग्राम में फोटो पोस्ट करते हुए लिखा कि रॉबिन, ‘धोनी और मैं तुम्हारी वजह से इस वक्त साथ हैं’। तुम से औऱ शीतल से मुलाकात करके बहुत अच्छा लगा और शीतल हमेशा की तरह बहुत सुंदर लग रही थी।

    उथ्प्पा ने 2007 में दक्षिण अफ्रीका में खेले गए टी-20 विश्व कप में भारत की तरफ से अहम भूमिका निभाई थी। 33 साल के उथप्पा आईपीएल में कोलकाता नाईट राईडर्स की टीम से खेलते हैं।

    धोनी इस समय अपनी खराब फार्म के चक्कर में टीम से बाहर चल रहे हैं और वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली जा रही 3 टी-20 मैचों की टीम का हिस्सा नही हैं।

    2018 धोनी के लिए अबतक का सबसे खराब साल रहा उन्होनें इस साल खेले 19 मैचों में केवल 275 रन ही बनाए हैं जिसमे 42 रन उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर रहा हैं। धोनी अगले साल जनवरी में टीम के साथ जुड़ेगें। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अगले साल 12 जनवरी से पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी।

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *