Fri. Mar 29th, 2024
    साईं मांजरेकर ने साझा की सलमान खान के साथ एक पुरानी तस्वीर के पीछे की कहानी

    सलमान खान इन दिनों सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर के साथ फिल्म ‘दबंग 3’ के प्रचार में व्यस्त हैं। इस फिल्म से साईं अपना बॉलीवुड डेब्यू कर रही हैं। वह भले ही इंडस्ट्री के लिए नयी हो, लेकिन सलमान से उनका रिश्ता काफी पुराना है साईं एक क्यूट सी छोटी बच्ची हुआ करती थी। कई दिनों से सलमान के साथ इनकी एक पुरानी तस्वीर सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है।

    अब फिल्म की रिलीज से पहले, साईं मांजरेकर ने अपनी वायरल हुई बचपन की तस्वीर के बारे में बोला और खुलासा किया कि उनके पिता महेश मांजरेकर एक बैठक के लिए सलमान खान के घर जा रहे थे और तभी साईं ने कहा कि वह भी जाकर सलमान से मिलना चाहती हैं। तभी ये तस्वीर क्लिक की गयी थी। आगे अभिनेत्री ने ये भी बताया कि जब वह सलमान से मिली थी तो बहुत भूखी थी, इसलिए भाईजान ने उन्हें चॉकलेट से भरी एक ट्रे भेंट की। साईं ने कई सालों तक उन चॉकलेट्स के रैपर संभाल कर रखे थे। खैर, कौन जानता था कि एक दिन, साईं मांजरेकर स्क्रीन पर सलमान खान के साथ रोमांस करती दिखाई देंगी।

    https://www.instagram.com/p/B5VHjUagr6f/?utm_source=ig_web_copy_link

    https://www.instagram.com/p/B4-m2zKA6Ov/?utm_source=ig_web_copy_link

    ‘दबंग 3’ के बारे में बात करते हुए, यह फिल्म प्रभुदेवा द्वारा निर्देशित है और 20 दिसंबर को स्क्रीन पर रिलीज़ होने वाली है। सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और साईं मांजरेकर के अलावा, फिल्म में अरबाज खान और दक्षिण के सुपरस्टार किच्छा सुदीपा भी होंगे, जो फिल्म में मुख्य प्रतिद्वंद्वी की भूमिका निभाएंगे। कुछ दिनों पहले सलमान खान, सोनाक्षी सिन्हा और साईं फिल्म का प्रचार करने ‘द कपिल शर्मा शो’ में पहुंचे थे।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *