Thu. Mar 28th, 2024
    सांप के बारे में जानकारी facts about snake in hindi

    विषय-सूचि


    साँप ज़मीन पर रेंगने वाला एक जीव होता है। ये ऐसा जानवर है जिसके नाम से ही हमारे पसीने छूटने लगते हैं। इनके कहीं दिखते ही, हम बहुत ही सावधान हो जाते हैं।

    इसी विषय में, निम्न साँप के कुछ तथ्य और जानकारी दिए गए हैं।

    सांप के बारे में जानकारी (information about snake in hindi)

    1. साँप मांसाहारी जीव होते हैं।
    2. इनकी आँखें नहीं होतीं हैं।
    3. साँप अपने खाने को चबा नहीं सकते हैं, इसलिए उन्हें अपने खाने को ऐसे ही सिर्फ गिटना पड़ता है।
    4. इनके जबड़े बहुत ही फ्लेक्सिबल होने के कारण, अपने से बड़े जानवर को खाने में ये समर्थ हैं।
    5. अंटार्टिका के अलावा, साँप दुनिया भर में पाए जाते हैं।
    6. साँप के कान उनके शरीर के अंदर होते हैं।
    7. जब एक सपेरा, साँप के सामने अपना बीन बजाता है, तो साँप बीन की आवाज़ से नहीं बल्की उसके हिलने के तरीके के कारण उचित प्रतिक्रिया देता है।
    8. साँप के 3000 प्रकार होते हैं।
    9. उनका शरीर अन्य जानवरों से बहुत ही अलग होता है, जिसके कारण छोटे दिखने पर भी, ये बड़े जानवर को भी खा पाते हैं।
    10. साँप की चमड़ी सूखी और कोमल होती है।
    11. साँप की चमड़ी साल में बहुत बार झड़ जाती है।
    12. कुछ प्रकार के साँप विष के द्वारा अपने शिकार को मारते हैं। इसलिए वे ज़हरीले कहलाते हैं।
    13. साँप किसी भी चीज़ को अपने जीभ से सूँघते हैं।
    14. पाइथन नाम का एक साँप अपने आप को अपने शिकार के शरीर पर इस तरह लपेट लेता है, कि उसका शिकार घुटन से मर जाता है।
    15. पानी में तैरने वाले साँप, अपनी चमड़ी से साँस ले पाते हैं।
    16. पाइथन दुनिया का सबसे ल्म्बा साँप है।
    17. जिस साँप का सिर काट दिया जाए, वो साँप अब भी हम पर हमला कर सकता है। इस तरह के हमले में अक्सर उचित से ज़्यादा ज़हर पाया जाता है।
    18. साँप के प्रकार में से लगभग 750 साँप ज़हरीले होते हैं, जिनमें से 250 साँप के एक बार काटने से ही, इंसान की मौत हो सकती है।
    19. लोगों में अक्सर साँप के डर से जुड़ी हुईं बीमारियाँ पाई गई है।
    20. जितना ज़ादा एक साँप का शरीर हो, उतनी ही तेज़ी से वो अपने शिकार को खा पाता है।
    21. नेवले और साँप के बीच बहुत अस्कर लड़ाई होती है, लेकिन बहुत ही कम, नेवले की जीत होती है।
    22. लेकिन नेवले साँप के विष से प्रतिरक्षित होते हैं।
    23. अपने शिकारियों को अपने आप से दूर भगाने के लिए, साँप अपने आप को इतने गंदे और दुर्गंधित कर देते हैं, कि इनके शिकारी खुद ही इनसे दूर भाग जाते हैं।
    24. दुनिया का सबसे भारी साँप आनाकॉन्डा है। इसका वज़न 270 किलो से भी ज़्यादा है।
    25. अगर इंसान साँप होते, तो वे अपने आप से 4 गुना ज़्यादा लम्बे होते।

    सांप के बारे में रोचक तथ्य (facts about snake in hindi)

    1. साँप के लगभग 400 पसलियाँ (ribs) होतीं हैं।
    2. क्योंकि साँप के कान नहीं होते हैं, किसी भी प्रकार की आवाज़ के कंपन साँप के अंदर के कानों तक, उसके चमड़ी और हड्डियों द्वारा पहुँचती है।
    3. कहा जाता है कि कई साँप बहुत ज़्यादा खाने के बाद, विस्फोटित हो जाते हैं।
    4. कुछ साँप के 200 दाँत होते हैं। लेकिन ये दाँत खाने को चबाने के लिए नहीं इस्तेमाल किया जाता है। ये दाँत उनके मुँह में पीछे की दिशा में होते हैं ताकि साँप के शिकार उसके चंगुल से ना भाग पाएँ।
    5. उड़ने वाले साँप के पाँच प्रकार होते हैं।
    6. एक साँप के कितने बच्चे होने वाले हैं, यह बात वो कितना खाना खाता है, उस पर आधारित है।
    7. साँप को स्वस्थ रहने के लिए साल में सिर्फ 6-30 बार खाना खाने की ज़रूरत है।
    8. साँप को पत्थर और रास्ते पर लेटना पसंद आता है, क्योंकि ये जगह धूप की गरमाहट को ग्रहण करते हैं, जिसके कारण साँप भी गरम रहते हैं।
    9. दुनिया का सबसे ज़हरीला साँप कोब्रा होता है।
    10. ये साँप बहुत ही समझदार और चालाक साबित हुआ है।
    11. ज़्यादातर साँप को अपने बच्चों की परवाह नहीं होती है। लेकिन कोब्रा अपने बच्चों की बहुत अच्छे से देख-रेख करता है।
    12. ये अपने अंडों को सुरक्षित रखते हैं और अपने दुश्मनों से बचाकर रखते हैं।
    13. कुछ ज़हीरले साँप, अपने शिकार को विष देने के बदले, गलती से खुद को ही विष देकर मर जाते हैं।
    14. दुनिया का सबसे छोटा साँप 4 इंच लम्बा होता है।
    15. उम्र के साथ एक साँप धीमे रफ्तार से बढ़ने लगता है।
    16. ज़्यादातर साँप इंसानों को हानी नहीं पहुँचाते हैं।
    17. ये चूहे और पक्षियों को नियंत्रण में रखकर हमारे वातावरण को संतुलित रखते हैं।
    18. कुछ साँप के दो सिर होते हैं। ऐसी स्थिति में कभी-कभी दोनों सिर खाने के लिए एक दूसरे के साथ झगड़ते हैं।
    19. लगभग 70% साँप अंडे देते हैं। बाकी के 30% ठंड की जगह में रहते हैं जिसके कारण वे अंडे नहीं देते हैं।
    20. कुछ साँप के तीन फेफड़े होते हैं। और कुछ साँप जिनके दो फेफड़े होते हैं, उनका दाँया फिफड़ा, बाएँ फेफड़े से बड़ा होता है।
    21. साल में लगभग 40,000 लोग साँप के कारण मारे जाते हैं। आधे से ज़्यादा मौत, भारत में ही हुए हैं।
    22. साँप कई सारे ऐतिहासिक, धार्मिक और सांस्कृतिक कहानियों से जुड़े हुए है।
    23. भारत में कई लोग साँप की पूजा करते हैं और प्रसाद के तौर पर उसे दूध चढ़ाते हैं।
    24. हर साँप आकार में एक दूसरे से अलग होते हैं।
    25. कहा जाता है कि करीबन 94-112 मिलियन साल पहले, साँप के चार पैर हुआ करते थे।
    26. साँप की खास बात ये है कि वे किसी भी प्रकार के वातावरण में रह सकते हैं। साँप को 16,000 फीट की ऊँचाई पर, हिमालय में भी देखा गया है।
    27. साँप से भी ज़्यादा खतरा इंसानों को मच्छर से है, क्योंकि मच्छर के कारण करोड़ों लोग मारे जाते हैं।
    28. ये जानवर कम से कम 2 साल तक बिना कुछ खाए जी सकता है।
    29. साँप बड़ी उबासी ले पाते हैं।
    30. जब कुछ साँप डरे हुए होते हैं, या अपनी तरफ किसी खतरे को महसूस करते हैं< तो वे तुरंत मर जाने का नाटक करते हैं।
    31. एक कोब्रा, एक हाथी को मारने में समर्थ रहता है।
    32. साँप का जीवन काल करीबन 9 साल का होता है।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    3 thoughts on “सांप के बारे में जानकारी और रोचक तथ्य”
    1. सांप के बारे मे बहुत कमाल की जानकारी आपने दी।
      आपका बहुत-बहुत धनयवाद । hindideep.com

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *