Fri. Mar 29th, 2024
    facts about dream in hindi

    हम सब सपने देखते हैं। कभी नींद से डरे हुए अचानक ही उठकर, डरावने सपनों को भगाते हैं, तो कभी अच्छे सपनों का स्वागत कर, उनकी दुनिया में खोए ही रहते हैं।

    लेकिन सपनों के बारे में कुछ मज़ेदार और दिलचस्प बातें हैं जो हमें पता नहीं। उन्हीं बातों को आप तक पहुँचाने के लिए, इस लेख को लिखा गया है।

    विषय-सूचि

    सपनों से जुड़े रोचक तथ्य (facts about dream in hindi)

    इस लेख में हम सपने और नींद से सम्बंधित कुछ रोचक तथ्य आपको बताएँगे।

    उन जानकारियों में से, कुछ निम्न हैं:

    1. जब हम सपनों में खोए रहते हैं, तो हम ना तो कुछ पढ़ पाते हैं और ना ही सही वक्त बता सकते हैं।
    2. सपनों के कारण इस विश्व में बहुत सी बड़े आविष्कारों का निर्माण हुआ। जैसे कि – गूगल और सिलाई मशीन।
    3. ऐसे बहुत से लोग होते हैं जिन्हें भविष्य में होने वाली चीज़ें अपने सपने में दिखाई देतीं हैं। जैसे अब्रहम लिंकन ने अपनी मौत का सपना देखा।
    4. कई लोग, अपने नींद में सपने देखने के कारण, हिलने की क्ष्मता खो देते हैं। इसे स्लीप पारालिसिस कहते हैं।
    5. आर.ई.एम स्लीप डिसौर्डर एक ऐसा विकार है, जिसमें लोग अपने सपनों की नकल अपने नींद में करते हैं।
    6. नींद में चलने की बीमारी तो अक्सर ही लोगों में देखा जाता है। लेकिन ये बीमारी बहुत ही खतरनाक साबित हुई है। लोग नींद में चलते हुए ऐसे बहुत सी चीज़ें कर देते हैं जिसका विश्वास हमें नहीं होता है। इनमें से कुछ चीज़ें, कानूनन गलत भी हो सकते हैं। जैसे किसी की हत्या करना।
    7. कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हें सपने देखना इतना पसंद है, कि वे अपने नींद को भगाना ही नहीं चाहते हैं। इसके लिए ऐसे लोग, एक गैर कानूनी दवा लेते हैं, जिसके कारण वे अपने आप ही सपने देखने लगते हैं।
    8. हम सोचते हैं कि सोने के वक्त हमें सबसे ज़्यादा शान्ति मिलती है। लेकिन असल में इसी समय, सपनों के कारण हमारी फुर्ती बढ़ जाती है।
    9. ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें अपने सपनों को एक अंजाम देना का तरीका आता है। ये लोग अपने सपनों पर इस तरह नियंत्रण पा लेते हैं, कि कुछ ही देर में वे उड़ पाते हैं, दीवारों के अंदर से दूसरी ओर चले जाते हैं, और कभी-कभी तो भूतकाल में प्रवेश कर लेते हैं।
    10. क्योंकि सपनो के कारण बहुत सारे बड़े आविष्कारों का निर्माण हुआ है, यह बात साबित होती है कि सपने देखने से हमारी रचनात्मकता बढ़ती है।
    11. हमारे घरों में पालतू जानवर भी सपने देखते हैं।
    12. ऐसा कभी नहीं होता है की आपने कोई सपना देखा ही नहीं। बात यह है कि हमें हमारे सपने याद नहीं रहते हैं।
    13. जो लोग जन्म से अंधे नहीं होते हैं, उन्हें भी सपने दिखते हैं।
    14. हम अपने सपनों में सिर्फ उन चेहरों को देखते हैं जिन्हें हम पेहचानते हैं।
    15. सपने अक्सर सकारात्मक से ज़्यादा नकारातम्क होते हैं।
    16. हम एक रात कम से कम सात सपने देख सकते हैं।
    17. कहा जाता है कि पुरुषों के सपनों में ज़्यदातर पुरुष ही दिखते हैं। लेकिन औरतों के सपनों में, दोनों ही सामान्य संख्या में नज़र आते हैं।
    18. कई लोगों के सपने रंग बिरंगे नहीं होते। वे अक्सर काला और सफेद होते हैं।
    19. इंसान अपने पूरी ज़िंदगी में कम से कम 6 हफ्ते, सपने देखता है।
    20. बच्चों को अपने सपनों में वे खुद नहीं दिखते जब तक वे 3-4 साल के ना हो जाएँ।

    सपनों से जुड़े अन्य तथ्य (more facts about dream in hindi)

    1. सपने कभी अजीब नहीं होते हैं। इनके पीछे हमेशा ही कोई मतलब छिपा रहता है जिसे हम समझ नहीं पाते।
    2. सपने देखने से हमारा शरीर स्वस्थ रहता है, नहीं तो हमें दिन भर में चिढ़न होती है। इसलिए जब हमारी मनस्थिति ठीक नहीं रहती है, हम सो जाते हैं।
    3. कहा जाता है कि जब कोई खरार्टें ले रहा हो, तब वो कोई सपना नहीं देखता है।
    4. मनोवैज्ञानिकों ने कहा है कि दिन में सपने देखना एक ऐसी बीमारी है जिसमें हमारे सपने जहाँ रुके थे, वहीं से आगे बढ़ते हैं।
    5. कभी-कभी कुछ सपने हमें बार-बार नज़र आते हैं। कहा जाता है कि ऐसे सपने अक्सर उन चीज़ों से जुड़ी रहती हैं जिन्हें हमें असल ज़िंदगी में पूरा करना हो।
    6. हमें अक्सर मन में ऐसे भाव आते हैं कि हमने किसी चीज़ को पहले भी कभी किया या मेहसूस किया है। ऐसे भाव हमारे सपनों के कारण आते हैं।
    7. औरतों को अनिद्रा की बीमारी, पुरुषों से ज़्यादा होती है।
    8. व्यायाम करने से हमें अच्छी नींद आती है।
    9. हमारे शरीर को हम जितने घंटे सोते हैं, उसकी आदत हो जाती है। इसलिए कभी हमें रोज़ से थोड़ा जलदी उठने में दिक्कत होती है।
    10. अंधे लोगों को, डरावने सपने ज़्यादा आते हैं।
    11. कहा जाता है कि डरावने सपने, हमारी ज़िंदागी में बदलते भावों का एक रूप है।
    12. वैज्ञानिकों ने कहा है कि भ्रूण (fetuses) भी सपने देखते हैं।
    13. रिसर्च से साबित किया गया है कि अक्सर लोग सपनों में अपना घर ज़रूर देखते हैं।
    14. सपने देखने के समय में लोग में अकसर गुस्से और डर के भाव प्रकट होते हैं।
    15. सपनों में जो हमारी भावनाएँ होतीं हैं, वे सच होतीं हैं।
    16. कभी कभी ऐसा भी होता है कि जो चीज़ सच में हो रहीं हों, नींद में हमें वो चीज़ हमारे सपनों का ही एक हिस्सा लगतीं हैं।
    17. साल भर में हम लगभग 1460 सपने देखते हैं।
    18. वे सपने जिनमें हम उड़ रहे हों, हवाई जहाज़ के आविष्कार के पहले भी लोगों को दिखते थे।
    19. कहा जाता है कि बच्चों के सपनों में इंसान से ज़्यादा जानवर आते हैं।
    20. मनोवैज्ञानिकों ने कहा है कि हम दिन भर में ऐसी बहुत चीज़ों को देखते हैं, जिसका छाप हमारा मस्तिष्क, हमारी जानकारी से बाहर बना लेता है। इन्हीं सब चीज़ों को हम अपने सपने में देखते हैं। ज़रूरी नहीं है कि इन चीज़ों का क्रम भी उसी प्रकार हो। इसलिए पहले बताया गया है कि सपने अजीब नहीं होते हैं। वे हमसे किसी न किसी तरह से जुड़े हुए हैं।

    अगर आपका इस विषय में कोई भी सवाल या सुझाव हो, तो आप नीचे कमेंट कर सकते हैं।

    5 thoughts on “सपनों से जुड़े रोचक तथ्य और जानकारी”
    1. नींद में भूत आने का क्या मतलब होता है? क्या ये अशुभ है क्या?

    2. जब शाम के समय कोई सपना आता है, तो क्या वो सच हो जाता है>??

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *