Fri. Apr 19th, 2024
    सपना चौधरी के गाने 'बदली बदली लागे' को देखा 96 लोगो ने

    हरियाणा की मशहूर अदाकारा सपना चौधरी को तो सब जानते ही हैं। उन्होंने ‘सॉलिड बॉडी’, ‘चेतक’, ‘तेरी आंख्या का यो काजल’ जैसे गानों से केवल अपने राज्य में ही नहीं, बल्कि पूरे देश में धूम मचा दी थी। और अब उनका नवीनतम गाना-“बदली बदली लागे” ने इन्टरनेट पर आग लगा दी है। इस गाने को अब तक 96 लाख लोगों ने देखा है। इस गाने के बोल लिखे हैं बंटू सिंगल ने और आवाज़ दी है तरुण पांचाल और रुचिका जांगिड़ ने। इस वायरल विडियो में, सपना चौधरी और विक्की काजला को दर्शकों का दिल जीतते हुए देखा जा सकता है।

    म्यूजिक विडियो की बात करे तो, सपना ने काले चश्मे और नीले रंग के सूट के साथ दबंग एंट्री मारी है। उनकी काली आंखें और गुलाबी होठ देखकर उनके फैंस उनकी अदाओं के कायल हो गए। इस विडियो का निर्माण सोनोटेक कैसेट ने किया है और कुछ ही महीनों में इसे 96 लाख लोगों ने देख लिया है। आप गाने को यहाँ देख सकते हैं-

    काम की बात की जाये तो, सपना चौधरी जल्द फिल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ के साथ बॉलीवुड में कदम रख दिया हैं। इस फिल्म में उनके साथ जुबेर के खान और अंजू जाधव भी मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे। सपना ने इंस्टाग्राम के जरिये इस शुभ खबर की जानकारी दी।

    https://www.instagram.com/p/BpmHMzpFka4/?utm_source=ig_web_copy_link

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *