Thu. Apr 18th, 2024
    सपना चौधरी न्यू लुक

    हरयाणवी स्टार सपना चौधरी के तो इन्टरनेट पर लाखों फैन्स हैं। कभी अपने नृत्य तो कभी अपनी हॉट तस्वीरों से सपना लगातार सुर्खियाँ बटोरती रहती हैं। सोशल मीडिया के ज़रिये सपना अपने फैन्स को अपनी निजी ज़िन्दगी और अपने काम से जुड़ी हुई सूचनाएं देती रहती हैं।

    बिग बॉस से बाहर आने के बाद सपना के व्यक्तित्व में आए परिवर्तन और उनकी बदली हुई वेशभूषा की तारीफ़ तो सभी कर रहे हैं। कई बार सपना अपनी कमाल की तस्वीरें पोस्ट करके अपने फैन्स को चौंका देती हैं।

    हाल ही में सपना चौधरी के एक फैन पेज उनकी नीले रंग के गाउन में एक स्लो मोशन विडियो शेयर की है। सपना इसमें बहुत सुन्दर और आकर्षक लग रही हैं। यह गाउन सपना ने दिवाली के मौके पर पहनी थी।

    https://www.instagram.com/p/Bqmel19Aydd/

    https://www.instagram.com/p/Bp4ITRqF0TA/

    https://www.instagram.com/p/Bp7YEpzl9ku/

    सपना के मेकअप की बात करें तो उन्होंने मरून रंग की लिपस्टिक लगा रखी है। अपने ठुमकों से फैन्स के दिलों पर राज करने वाली सपना चौधरी रोहतक, हरयाणा से हैं। पिता की मृत्यु हो जाने के बाद 12 साल की उम्र से उन्होंने घर की आर्थिक मदद के लिए नृत्य व्यवसाय को चुना।

    सपना फ़िल्म ‘दोस्ती के साइड इफेक्ट्स’ से बॉलीवुड में कदम रखने वाली हैं। सपना का यह नया विडियो उनके फैन्स के बीच वायरल हो गया है।

    हरयाणा में सपना अपने नृत्य के लिए जानी जाती हैं। बिग बॉस के घर में कदम रखने के बाद वह पूरे भारत में जानी जाने लगीं। सपना ने बिग बॉस के घर में सभी टास्क को पूरी लगन से किया था।

    उनके नृत्य को बॉलीवुड कलाकारों द्वारा काफी सराहना भी मिली थी। अच्छे प्रतिभागियों में सपना का नाम होने के बावजूद वह जीत नहीं पाई थीं।

    यह भी पढ़ें: साजिद खान के कारनामों से अनभिज्ञ रहने के लिए शर्मिंदा हूँ: फ़रहान अख्तर

    By साक्षी सिंह

    Writer, Theatre Artist and Bellydancer

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *