Thu. Apr 25th, 2024
    सनम जौहर हैं अपने म्यूजिक वीडियो के लिए उत्साहित, कहा ये उन्हें आत्मविश्वास देगा

    कोरियोग्राफर-डांसर सनम जौहर गंभीर चोट से ठीक होने के बाद, एक म्यूजिक वीडियो ‘कहदे तू ज़रा’ से वापस आ गए हैं। गीत एक रोमांटिक नंबर लग है जिसका टीज़र सनम ने सोशल मीडिया पर साझा किया था। वीडियो में उनके एब्स आग लगा रहे हैं। सनम ने जबसे डांस रियलिटी शो ‘डांस इंडिया डांस’ से अपने करियर की शुरुआत की है, जबसे वह अपने सफर में काफी आगे आ गए हैं। वह अपने इस बड़े ब्रेक के लिए भी पूरी तरह से तैयार हैं।

    अभिनय की वर्कशॉप और अपने शारीरिक हाव-भाव पर काम कर रहे हैं सनम अभिनय में नाम कमाने का इंतज़ार कर रहे हैं और उन्हें लगता है कि इन दिनों म्यूजिक वीडियो अभिनेताओं को स्पॉटलाइट में ले आता है। इस बारे में बात करते हुए, उन्होंने पिंकविला को बताया-

    sanam

    “90 के दशक में ऐसा समय था जब इंडी-पॉप स्टार्स बहुत बड़े हुआ करते थे। अब पिछले कुछ सालों से, म्यूजिक सिंगल्स वापस आ गए हैं जिसमे बॉलीवुड भी उन्हें अपना रहा है। एक महत्वाकांक्षी अभिनेता के लिए, म्यूजिक वीडियो बहुत ही जैविक तरीके से कैमरे का सामना करने का एहसास देता है, साथ में आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करता है क्योंकि तकनीकी रूप से म्यूजिक वीडियो के लिए शूट एक दिन से अधिक नहीं होता है, इसलिए काम खत्म करने का दबाव भी दिलचस्प और रोमांचक हो जाता है।”

    “निश्चित रूप से, म्यूजिक सिंगल्स अभिनेता की प्रगति में एक भूमिका निभाता है। इसके अलावा, मैंने इस पर काम करते वक़्त बहुत अच्छा समय बिताया।”

    sanam jo

    इस दौरान, सनम को आखिरी बार डांसिंग रियलिटी शो ‘सुपर डांसर चैप्टर 3’ में सुपर गुरु के रूप में देखा गया था। हालांकि, जख्मी होने के कारण उन्हें शो छोड़ना पड़ा। लेकिन उनके म्यूजिक वीडियो की खबर सुनकर उनके फैंस जरूर उत्साहित हो गए होंगे।

     

    By साक्षी बंसल

    पत्रकारिता की छात्रा जिसे ख़बरों की दुनिया में रूचि है।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *