Sat. Apr 20th, 2024
    मालदीव के नए राष्ट्रपति इब्राहिम सोलीह

    मालदीव के चुनावों में जीत का स्वाद चखने वाले इब्राहीम सोलिह ने माले की शीर्ष अदालत के फैसले का स्वागत किया है। शीर्ष अदालत ने चुनाव में बेदखल और राष्ट्रपति अब्दुल्ला यामीन की चुनाव में हेराफेरी की याचिका को खारिज कर दिया था। मालदीव में पिछले माह राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुए थे तभी से सत्ता के हस्तांतरण में नाटकीय अंदाज़ चल रहा है।

    अदालत की पांच जजों की पीठ ने बताया कि अब्दुल्ला यामीन चुनाव में धांधली और चुनाव आयोग के धोखेबाजी को साबित करने में नाकाम रहे हैं।

    यह भी पढ़ें: मालदीव में सोलिह की जीत भारत के लिए कितनी मददगार?

    साथ ही अदालत ने राष्ट्रपति यामीन की पुलिस जांच के अनुरोध को भी ठुकरा दिया। अदालत ने कहा कि राष्ट्रपति के आरोप दोबारा चुनाव कराने और अपराधिक जांच के लिए पर्याप्त नहीं है।

    भारत नें भी अदालत के फैसले का स्वागत किया था और कहा था कि मालदीव में लोकतंत्र की जीत हुई है।

    इब्राहीम सोलिह ने कहा कि चुनाव की रस्साकस्सी के बाद आखिरकार मालदीव की जनता सही चुनाव के परिणाम जान पायी है। चुनाव में धांधली की याचिका शुरुआत से ही षड़यंत्र का हिस्सा रही है। यह चुनाव में हार बर्दास्त न करने वालों के असल चरित्र का प्रदर्शन करती है।

    यह भी पढ़ें: जानें, मालदीव के चुनाव आयोग के अधिकारी देश क्यों छोड़ रहे हैं?

    इब्राहीम सोलिह ने कहा कि अदालत के फैसले के बाद देश की सत्ता का बिना किसी विवाद के हस्तांतरण चाहता है। उन्होंने राष्ट्रपति यामीन को मशविरा देते हुए कहा कि जनता की इच्छा का सम्मान करे और निष्कपटता से सत्ता को विजयी खेमे को सुपुर्द कर दे। उन्होंने कहा कि यह जरुरी है कि नवनिर्वाचित प्रशासन जनता से किये चुनावी वायदों को पूर्ण करे।

    इब्राहीम सोलिह ने कहा कि उनकी सरकार जनता के अधिकारों का सम्मान करती है। साथ ही वह सभी नागरिको के लिए लोकतंत्र को मज़बूत, संविधान की गरिमा, शांति और समृद्धि को बनाये रखेंगी।

    यह भी पढ़ें: मालदीव के नए राष्ट्रपति नें दिया चीन को झटका, चीनी प्रोजेक्ट बीआरआई पर लगाई रोक

    राष्ट्रपति यामीन ने आरोप लगाया था कि चुनाव आयोग के अधिकारियों ने मतदान के वक्त मिटने वाले पेन का इस्तेमाल किया था ताकि मतदान में हेराफेरी की जा सके।

    मालदीव में 23 सितम्बर को राष्ट्रपति के चुनाव संपन्न हुए थे। इन चुनावों में विपक्षी गठबंधन के उम्मीदवार और मालदीव डेमोक्रेटिक पार्टी के नेता इब्राहीम सोलिह की जीत हुई थी।

    अब्दुल्ला यामीन के कार्यकाल में लोकतंत्र राष्ट्र तानाशाही में परिवर्तित होता जा रहा है। राष्ट्रपति यमीन ने देश में 45 दिनों का आपातकाल घोषित किया साथ ही विपक्ष को कमजोर करने के लिए बेटों को जेल में डाला गया या निर्वासित होने को मजबूर किया गया था।

    अब हालाँकि सोलिह की जीत से लोगों को लगता है कि मालदीव में लोकतंत्र वापस आ सकता है।

    नए राष्ट्रपति सोलिह नें सत्ता संभालते ही दुसरे देशों से रिश्ते मजबूत करने शुरू कर दिए हैं। चीन नें भी नवनिर्वाचित सरकार को बधाई दी है और रिश्ते मजबूत करने की बात कही है।

    यह भी पढ़ें: क्या भारत और मालदीव के बीच मज़बूत रिश्तों की होगी शुरुआत?

    By कविता

    कविता ने राजनीति विज्ञान में स्नातक और पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है। वर्तमान में कविता द इंडियन वायर के लिए विदेशी मुद्दों से सम्बंधित लेख लिखती हैं।

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *