Thu. Apr 25th, 2024
    सचिन तेंदुलकर

    भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर आज अपना 46वां जन्मदिन बनाएंगे। सबसे महान बल्लेबाजो में से एक, जिन्होने इस खेल को खेला है, उन्होने 2103 में सन्यांस लेने के बावजूद वह अब भी लाखों लोगो के लिए एक प्ररेणादायक व्यक्ति है। मास्टर ब्लास्टर, जैसे कि अक्सर प्रशंसको द्वारा कहा जाता है, उन्हें सबसे अच्छे क्रिकेटरो में से एक माना जाता है। वह एक पूर्ण बल्लेबाज थे, जो मैदान के चारो और कही भी स्कोर कर सकते थे और अर्ध-देवता का दर्जा प्राप्त करने के लिए सभी प्रकार की परिस्थितियों में दुनिया भर में अपनी सूक्ष्मता साबित करते थे।

    सचिन ने नवंबर 1989 में भारत के लिए पदार्पण किया और क्रिकेट के इतिहास में सबसे अधिक 34, 357 अंतर्राष्ट्रीय रनों के साथ सबसे अधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे। वह एकदिवसीय और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और उनके रिकॉर्ड में कोई भी सक्रिय बल्लेबाज नहीं होने की संभावना है।

    सचिन ने भारत के लिए खेले गए 200 टेस्ट मैचो में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए थे, जिसमें 51 शतक और 68 अर्धशतक शामिल थे। वही एकदिवसीय प्रारूप में भी उन्होने रनो को पहाड़ खड़ा कर रखा है और उनके नाम 463 एकदिवसीय मैचो में 44.83 की औसच से 18426 रन है। उनका यह शानदार अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर लगभग दो दशक तक चला। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक है और वह ऐसा करने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज है। उनके पीछे इस सूची में 66 शतको के साथ भारत के वर्तमान कप्तान विराट कोहली है।

    सचिन के 46 वें जन्मदिन पर, मुंबई इंडियंस – उनकी पूर्व इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी ने ट्विटर पर प्रशंसकों से एक शब्द में दिग्गज का वर्णन करने के लिए कहा और प्रशंसक कुछ दिलचस्प विशेषणों के साथ आए।

    यहां देखें कि ट्विटर ने सचिन को उनके 46 वें जन्मदिन पर कैसे वर्णित किया:

    https://twitter.com/SumanVfc/status/1120758813215186944

    By अंकुर पटवाल

    अंकुर पटवाल ने पत्राकारिता की पढ़ाई की है और मीडिया में डिग्री ली है। अंकुर इससे पहले इंडिया वॉइस के लिए लेखक के तौर पर काम करते थे, और अब इंडियन वॉयर के लिए खेल के संबंध में लिखते है

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *